India vs South Africa 2nd Test Day 5 Live Score: 'गंभीर युग' में भारत ने घर में फिर झेला क्लीन स्वीप, दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने शानदा ...और पढ़ें

India vs South Africa 2nd Test Day 5 Live Score: पांचवें दिन का खेल आज
HighLights
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: भारत-साउथ अफ्रीका के दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए मिला 549 रन का टारगेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa 2nd Test Day 5 Live Score: 25 साल बाद एक बार फिर साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत में आकर भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में मात दी। मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया। इस सीरीज में टेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम का विनिंग फॉर्म बरकरार रहा। टीम इंडिया की तरफ से एक बार फिर से टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने यहां आकर 13 महीने पहले 3-0 से टेस्ट सीरीज में मात दी तो विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से हार का स्वाद चखाया है। कोलकाता टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीत हासिल की थी और फिर गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रन से मात दी। इस तरह भारत की ये टेस्ट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार रही।