IND vs SL 1st Test Highlights: श्रीलंका पर भारत ने कसा शिकंजा, टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे बेबस हुए मेजबान
IND vs SL Highligh: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। श्रीलंका की टीम 288 रनों से पीछे है।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका की टीम ने 84 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। मेजबान टीम अभी भी 288 रनों से पीछे है। पांचवें दिन टीम इंडिया श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट कर जीत हासिल करना चाहेगी।
India vs Sri Lanka: चौथे दिन का खेल समाप्त
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारत ने मेजबानों को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं।
IND vs SL Live: लहिरू उदारा हुए आउट
श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ मुश्किल में नजर आ रही है। मेजबानों ने चौथा विकेट गंवा दिया है। मानव सुथार ने लहिरू उदारा को मैदान से बाहर क रास्ता दिखाया है। उदारा 16 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs SL Live: कमिंदु मेंडिस आउट
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कमिंदु मेंडिस को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मेंडिंस 2 रन बनाकर आउट हुए।
India vs Sri Lanka Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर मानव सुथार ने पासिंदू को पवेलियन भेज भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। सुथार की गेंद पैड पर लगी और भारतीय टीम ने अपील की। अंपायर ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारत ने रिव्यू लिया और उसे सफलता मिल गई। दिनेश चंडीमल की जगह बतौर कनकशन आए पासिंदू खाता तक नहीं खोल सके।
India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने खोया अपना पहला विकेट
श्रीलंका को पहला झटका लग गया है। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर मदुश्का को मोहम्मद सिराज ने डीप फाइन लेग पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके।
India vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंकाई पारी शुरू
बारिश की रुकावट के बाद श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। भारत की कोशिश आज ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की होगी।
India vs Sri Lanka Live Score: बारिश ने डाला खलल
बारिश ने मैच में खलल डाल दिया है। श्रीलंका की दूसरी पारी शूरू होने में अब देरी होगी। इस समय बारिश हो रही है और मैदान पर कवर्स मौजूद हैं।
India vs Sri Lanka Live Score: भारतीय टीम ऑल आउट
49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आशिता फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को कुमार के हाथों कैच करा भारतीय पारी को 193 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त थी और इसलिए उसने श्रीलंका के सामने 372 रनों का टारगेट रखा है।
India vs Sri Lanka Live Score: कुलदीप यादव लौटे पवेलियन
भारत का नौवां विकेट गिर चुका है। 48वें ओवर की पहली ही गेंद पर जयसूर्या ने धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। वह पांच रन ही बना पाए।
India vs Sri Lanka Live Score: फर्नांडो ने किया मानव सुथार का शिकार
भारत का एक और विकेट गिर गया है। मानव सुथार आउट हो गए हैं। 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर असिथा फर्नांडो ने उन्हें विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। वह नौ रन ही बना पाए।
Ind vs SL Live Match Scorecard: जडेजा भी लौटे पवेलियन
रवींद्र जडेजा भी आउट हो गए हैं। पासिंदू ने एक शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। 43वें ओवर की तीसरी गेंद कुमारा ने बाउंसर फेंकी जिसे जडेजा ने पुल कर दिया। गेंद बैकवर्ड डीप स्क्वायर लेग पर जा रही थी। पासिंदू ने भागकर अपने बाईं तरफ डाइव मार कैच लपका। ये कैच देख हर कोई हैरान रह गया। जडेजा ने 19 गेंदों पर आठ रन बनाए।
India vs Sri Lanka Live Score: पंत लौटे पवेलियन
ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें लाहिरू कुमारा ने अपना शिकार बनाया। कुमारा की बाउंसर पर पंत ने पुल करना चाहा और शॉट खेलते ही वह गिर गए। गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में गई। विकेटकीपर डिकवेला ने आसान से कैच लपक लिया। पंत 69 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाने में सफल रहे।
Ind vs SL Live Match Scorecard: पंत ने बनाया रिकॉर्ड
पंत इसी के साथ टेस्ट मैचों में 100 छक्के मारने वाले भारत के पहले और कुल चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
India vs Sri Lanka Live Score: पंत का पचासा
पंत ने 37वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना शतक भी पूरा कर लिया है।
India vs Sri Lanka Live Scorecard: रिव्यू ने जुरेल को भेजा पवेलियन
ध्रुव जुरेल के रूप में भारत को एक और झटका लग चुका है। उन्हें 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर फर्नांडो ने आउट किया। फर्नांडो की गेंद उनके बल्ले के पास से विकेटकीपर के पास गई। श्रीलंका ने अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। विकेटकीपर डिकवेला के कहने पर रिव्यू लिया गया और जुरेल आउट हो गए।
India vs Sri Lanka Live Score: दूसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो गया है। ये सेशन दोनों ही टीमों के लिए अहम है। भारत की कोशिश यहां ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की होगी तो वहीं श्रीलंका जल्दी से जल्दी भारत को ऑलआउट करना चाहेगा।
India vs Sri Lanka Live Match Score: पहला सेशन खत्म
चौथे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। ये सेशन बराबरी का रहा। श्रीलंका ने चार विकेट लेकर मैच में वापसी की कोशिश की है तो वहीं भारत ने अपनी बढ़त को 294 तक पहुंचा दिया है। इस ऋषभ पंत 21 और ध्रुव जुरेल पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind vs SL Live Match Scorecard: केशरा ने पडिक्कल का किया शिकार
भारत का चौथा विकेट गिर चुका है। केशरा ने पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया है। केशरा की गेंद पडिक्कल के पैड पर लगी और श्रीलंकाई टीम ने अपील की। अंपायर ने आउट दे दिया। पडिक्कल ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
Ind vs SL 1st Test Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है और उसने श्रीलंका पर 250 से ज्यादा की बढ़त भी ले ली है। श्रीलंकाई टीम को विकेट चाहिए, लेकिन टीम इंडिया रनों पर रन बनाते हुए उसकी मुश्किलें बढ़ा रही है।
Ind vs SL 1st Test Live Score: गिल लौटे पवेलियन
जयसूर्या ने भारत को एक और झटका दे दिया है। इस बार उनका शिकार बने हैं भारतीय कप्तान शुभमन गिल। गिल ने 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्वीप खेलना चाहा, लेकिन चूक गए और गेंद उनके पैड पर लगी। श्रीलंकाई टीम की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी। गिल ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
Ind vs SL 1st Day 4 Live Score: राहुल लौटे पवेलियन
पडिक्कल द्वारा मिले जीवनदान का राहुल फायदा नहीं उठा सके। 15वें ओवर की चौथी गेंद राहुल ने जयसूर्या की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रत्नानायके को केच दे बैठे। उन्होंने 47 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बना लिए।
Ind vs SL Live Match Scorecard: रिव्यू से बचे राहुल
केएल राहुल आउट होने से बच गए हैं। 11वें ओवर की आखिरी गेंद जयसूर्या ने राहुल के पैड पर मारी और एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया, लेकिन राहुल ने रिव्यू लिया जो सफल रहा और अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा।
Ind vs SL 1st Test Live Score: पडिक्कल और राहुल पर नजरें
पडिक्कल और राहुल ने पहली पारी में श्रीलंकाई गेंदबाजों को परेशान किया था। दूसरी पारी में भी ये जोड़ी यही काम करने की कोशिश कर रही है।
Ind vs SL 1st Test Live Score: भारत की पारी शुरू, जायसवाल आउट
भारत की पारी शुरू हो गई है और उसका पहला विकेट भी गिर गया है। तीसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्हें फर्नांडो ने विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच कराया।
Ind vs SL 1st Day 4 Live Score: यशस्वी खेलना चाहेंगे बड़ी पारी
भारत की पहली पारी में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में उसकी कसर पूरी करने की कोशिश करेंगे। उनकी कोशिश बड़ी पारी खेलने की होगी।
Ind vs SL Live Cricket Score: भारतीय बल्लेबाज को मिलेगा मौका
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है और टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी खेलने उतरेगी। भारत के पास पहले से ही 178 रनों की बढ़त है और उसकी कोशिश श्रीलंका के सामने मजबूत टारगेट रखने की होगी।
