IND vs SL 2nd Test Highlights: कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त, 18 गेंदों में ही भारतीय टीम ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा
India vs Sri Lanka Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में बनी हुई है।
-1787540251538_m.webp)
भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के लाइव अपडेट्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कोलंबो में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया, जबकि दूसरे दिन ध्रुव जुरैल ने शतकीय पारी खेली। दूसरे दिन के अंत में भारत ने 3 ओवर की गेंदबाजी की और श्रीलंका के दो विकेट हासिल किए। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार विकेट लेने में सफल रहे।
