IND vs USA U19 World Cup Highlights: भारत ने जीत का बजाया बिगुल, अमेरिका को DLS पद्यति के आधार पर 6 विकेट से रौंदा
India vs USA U19 World Cup 2026 Highlights: भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप की शुरुआत जीत के साथ की। आयुष म्‍हात्रे के नेतृत्‍व वा ...और पढ़ें

भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs USA Under 19 Highlights: भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की। आयुष म्हात्रे के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अमेरिका को डकवर्थ-लुईस पद्यति के आधार पर 6 विकेट से मात दी।
बुलावायो में खेले गए मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 35.2 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत को 37 ओवर में 96 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। भारत ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
इस तरह भारत ने डीएलएस पद्यति के आधार पर यूएसए को 118 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हराया। भारत के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल प्लेयर ऑफ द मैच बने, जिन्होंने 7 ओवर में एक मेडन सहित 16 रन देकर एक विकेट लिया। भारतीय टीम को इस जीत से 2 अंक मिले।
IND U19 vs USA U19 World Cup 2026 प्लेइंग-11
भारत- आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया, आरएसअम्ब्रिश, कनिष्कचौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, डी. दीपेश।
खबरें और भी
अमेरिका- उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनितझाम्ब, नीतीशसूदिनी, अर्जुन महेश, अमरिंदरगिल, सबरीश प्रसाद, आदित काप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डीअरेपल्ली, रित्विकअप्पिडी, ऋषभ शिम्पी।