Ind vs WI 5th T20 Highlights: बेंगलुरु में बारिश की हुई जीत, निर्णायक मुकाबला रद; सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म
Ind vs WI 5th T20 Highlights: बेंगलुरू में बारिश की जीत हुई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला रद हो गया है।
-1792234469996_m.webp)
भारत बनाम वेस्टइंडीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 5Th T20 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया है। बारिश के कारण पहले ही मुकाबला दो घंटे और 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। मैच को 9-9 ओवर का कर दिया गया था।
भारत ने 7.4 ओवर खेलकर 118 रन बना दिए थे। मगर बारिश ने एक बार फिर मुकाबले में खलल डाल दिया। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ। अंपायर्स ने मैच को रद करने का फैसला लिया, जिसकी वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हो गई।
Ind vs WI 5th T20 Highlights: निर्णायक मुकाबला रद, सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद हो गया है। बेंगलरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला बारिश की वजह से 9-9 ओवर का हुआ।
भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला था। भारत ने 7.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन बना भी दिए थे। मगर बारिश ने एक बार फिर मैच में खलल डाला। इसके बाद मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हुआ। जिसकी वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी शेयर होगी।
India vs West-Indies Live Updates: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
कप्तान श्रेयस अय्यर 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कीमो पॉल ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है। श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद नमन धीर क्रीज पर आए और उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया।
भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 108/4। नमन धीर चार गेंदों में 17 और तिलक वर्मा चार गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India Vs West-Indies 5th T20 Live Score: संजू सैमसन आउट
संजू सैमसन को शमार स्प्रिंगर ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। संजू सात गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। संजू के आउट होने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
India vs West-Indies Live Updates: ईशान किशन आउट
ईशान किशन 10 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने टीम को एक अच्छी शुरूआत दिला दी है। शमार जोसेफ ने उनका विकेट चटकाया है।
भारत का स्कोर तीन ओवर के बाद 56/2। संजू सैमसन 11* और श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Ind vs WI Live Score: ईशान किशन का तूफान
ईशान किशन ने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है. ईशान ने रोमारियो शेफर्ड के ओवर में 24 रन बंटोरे। ईशान ने ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। भारत का स्कोर दो ओवर के बाद 38/1। ईशान सात गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Ind vs WI Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम को पहला झटका लग गया है। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। अभिषेक ने कीमो पॉल को शानदार छक्का लगाया। मगर अगली ही गेंद पर वो कैच थमा बैठे।
भारत का स्कोर एक ओवर के बाद 14/1। अभिषेक छह रन बनाकर आउट हुए।
Ind vs WI 5th T20 LIVE: भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
India Vs West-Indies 5th T20 Live Score: भारत की पहले बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टीम में श्रेयस अय्यर ने दो बदलाव किए हैं। चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा, शिवम दुबे भी प्लेइंग-11 में लौटे हैं।
India Vs West-Indies 5th T20 Live Score: 9-9 ओवर का होगा मुकाबला
फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला 9-9 ओवर का खेला जाएगा। वहीं टॉस 9 बजे होगा। मैच की पहली गेंद 9:15 पर फेंकी जाएगी।
India vs West-Indies Live Updates: बेंगलुरू में बारिश रूकी
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश रूक गई है। ग्राउंड्समैन ने कवर्स हटाना शुरू कर दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कभी भी मुकाबला शुरू हो सकता है। आपको याद दिला दें कि सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। इसलिए यह मुकाबला, जो भी जीतेगा, सीरीज उसके नाम हो जाएगी।
Ind vs WI 5th T20 LIVE: ओवर्स की कटौती शुरू
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब 20-20 ओवर का मुकाबला नहीं हो पाएगा। क्रिकबज के मुताबिक 19:45 से ओवर्स की कटौती शुरू हो गई है। वहीं, बेंगलुरु में बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। चिन्नास्वामी स्टेडियम पूरी तरह कवर्स से ढका हुआ है।
India vs West-Indies Live Updates: 20-20 ओवर का मुकाबला मुश्किल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब 20-20 ओवर का मुकाबला होना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि 7:35 PM के बाद ओवर्स में कटौती शुरू हो जाएगी। वहीं 5-5 ओवर मैच के लिए कट-ऑफ टाइम 9:41 PM है।
India vs West-Indies Live Updates: कवर्स से ढका चिन्नास्वामी स्टेडियम
बेंगलुरु में बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। चिन्नास्वामी स्टेडियम कवर्स से ढका हुआ है, जिसकी वजह से टॉस में देरी हो रही है। भारतीय टीम पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, वेस्टइंडीज सीरीज जीतकर इतिहास रचने की सोच रहा है।
India vs West-Indies Live Updates: बारिश की वजह से टॉस में देरी
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दी है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में झमाझम बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है।
Ind vs WI 5th T20 LIVE: कुछ ही देर में होगा टॉस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में होने वाले मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मैच की शुरुआत आधे घंटे बाद 7 बजे होगी।
India vs West-Indies Live Cricket Score: वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड
शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, अकील हुसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड।
India vs West-Indies Live Updates: भारतीय टीम का स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार।
Ind vs WI Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वात
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले 5वें टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।
