IND W vs HKC W Highlights: मंधाना के शतक के बाद भारतीय गेंदबाजों का जलवा, हांगकांग को मात्र 56 रनों पर समेटा
India Women vs Hong Kong Women Highlights: महिला एशिया कप 2026 में भारत और हांगकांग के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

IND W vs HKC W: इंडिया विमेंस वर्सेस हांकांग, चीन विमेंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Hong Kong, China Women Highlights: महिला एशिया कप 2026 में भारत और हांगकांग, चीन के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के शतक के दम पर 193 रन बनाए थे। इसके जवाब में हांगकांग की टीम मात्र 56 रन बना सकी और भारतीय टीम ने मैच में 137 रनों से जीत हासिल की। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।
Women's Asia Cup Live Scorecard: भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ जीत हासिल कर भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए स्मृति मंधाना के 124 रनों की बदौलत 193 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में हांगकांग, चीन की टीम 56 रनों पर सिमट गई और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने 137 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।
Women's Asia Cup Live Scorecard: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग ने भारत के खिलाफ आठवां विकेट गंवा दिया है। वे महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेनी वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके और हांगकांग, ने आठ विकेट गंवा दिए हैं।
IND W vs HKC W Live Scorecard: भारत को मिली छठी सफलता
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग को भारत के खिलाफ छठा झटका लगा है। श्री चरणी ने मरीना लैम्प्लो को 14 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND W vs HKC W Live Scorecard: हांगकांग, चीन की आधी टीम लौटी पवेलियन
महिला एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ हांगकांग, चीन की टीम ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। नंदिनी शर्मा ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने मरियम बीबी को 7 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
India Women vs Hong Kong Asia Cup Live Score: हांगकांग, चीन ने गंवाया चौथा विकेट
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन ने भारत के खिलाफ चौथा विकेट गंवा दिया है। प्रेमा रावत को उनके टी20 करियर का दूसरा विकेट मिला है। रावत ने केरी चान को एक रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
India Women vs Hong Kong Asia Cup Live Score: हांकांग, चीन को लगा तीसरा झटका
महिला एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ हांगकांग, चीन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। टीम ने 31 रनों के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। प्रेमा रावत को अपनी टी20 करियर का पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने नताशा मिल्स को 15 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
IND W vs HKC W Live score Updates: भारत को मिली पहली सफलता
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन को भारत के खिलाफ पहला झटका लगा है। नंदिनी शर्मा ने मारिको हिल को आउट कर दिया है। वे अपना खाता भी नहीं खोल सकी और जीरो पर आउट हो गई।
IND W vs HKC W Live score Updates: हांगकांग, चीन की बल्लेबाजी शुरू
महिला एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ हांगकांग, चीन की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना के शतक के दम पर 193 रन बनाए हैं और हांगकांग को 194 रनों का लक्ष्य दिया है।
IND W vs HKC W Live score Updates: भारत ने बनाए 193 रन
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ स्मृति मंधाना के 124 रनों की पारी के दम पर भारत ने 193 रन बना लिए हैं। मंधाना के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। टीम इंडिया के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंन 28 रन बनाए।
India Women vs Hong Kong Women Live score: स्मृति मंधाना हुईं आउट
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक शतक लगाया। इसके बाद वे आउट हो गईं। मंधाना ने इस दौरान मिताली राज के सबसे अधिक महिला इंटरनेशनल में रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंधाना ने 64 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
India Women vs Hong Kong Women Live score: हरमनप्रीत कौर आउट
भारत को महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ चौथा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर बड़ी पारी नहीं खेल सकी और 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गई।
India Women vs Hong Kong China Live score: स्मृति मंधाना ने लगाया शतक
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ खेलते हुए स्मृति मंधाना शतक लगाया है। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। वे महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में मिताली से रन बनाने के मामले में आगे निकल गई हैं।
India Women vs Hong Kong China Live score: ऋचा घोष हुई आउट
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। ऋचा घोष 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गई हैं।
IND W vs HKC W Live Scorecard: प्रतिका रावल हुईं आउट
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। प्रतिका रावल ने थाईलैंड के खिलाफ इसी टूर्नामेंट में डेब्यू किया था और वे अपने दूसरे मैच में भी प्रभाव नहीं छोड़ सकी। रावल 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गई। उनके आउट होने के बाद ऋचा घोष बैटिंग के लिए क्रीज पर उतरी हैं।
IND W vs HKC W Live Scorecard: स्मृति मंधाना का अर्धशतक
हांगकांग, चीन के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में खेलते हुए स्मृति मंधाना ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। मंधाना के टी20 करियर की ये 36वीं फिफ्टी है।
India Women vs Hong Kong Asia Cup Live Score: शेफाली वर्मा हुईं आउट
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग चीन के खिलाफ भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। शेफाली वर्मा को अच्छी शुरुआत मिली, जिसे वे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सकी। शेफाली 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें हांगकांग, चीन की रुचिता वेंकटेश ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
India Women vs Hong Kong Asia Cup Live Score: भारत के 50 रन पूरे
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ धीमी शुरुआत की थी। हालांकि, पावरप्ले के आखिरी ओवर में शेफाली ने अपने हाथ खोले और टीम इंडिया को 50 रनों के स्कोर के पार पहुंचाया। 6 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 60/0 है। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
Women's Asia Cup Live Scorecard: भारत की बल्लेबाजी शुरू
महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर उतरी हैं।
Women's Asia Cup Live Scorecard: हांगकांग, चीन महिला की प्लेइंग-11
नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांजीन शहजाद, कैरी चैन, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सिउ।
IND W vs HKC W Live score Updates: भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
IND W vs HKC W Live score Updates: हांकांग, चीन ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में होने वाले मुकाबले में हांकांग चीन महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम पहले बैटिंग करती हुई नजर आएगी।
India Women vs Hong Kong Women Live score: भारतीय महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
India Women vs Hong Kong Women Live score: हांगकांग, चीन महिला टीम
कैरी चैन, मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी (कप्तान), मरीना लैम्प्लो, शांजीन शहजाद, जॉयलीन कौर, शिंग चैन डोरोथिया, रुचिता वेंकटेश, एलिसन सिउ, चार्लोट चैन, कौर महेकदीप, हैली वोंग, इकरा सहर, नताशा माइल्स।
India Women vs Hong Kong Women Live score: लाइव ब्लॉग
महिला एशिया कप में भारत और हांकांग के बीच होने वाले मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मैच दुबई में खेला जाएगा। मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा।
