Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs ZIM W 2nd ODI Live Score: हरमनप्रीत-दीप्ति ने संभाला मोर्चा, टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार

IND W vs ZIM W 2nd ODI Live Updates: पहला मैच जीतने के बाद भारत की नजरें लगातार दूसरी जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर हैं। 

By Abhishek Upadhyay Sun, 25 Oct 2026 04:23 PM (IST)
भारत की नजरें सीरीज जीत पर

भारत की नजरें सीरीज जीत पर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। पहले वनडे में आसान जीत हासिल करने के बाद अगर टीम इंडिया दूसरा मैच भी जीत जाती है तो फिर वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले लेगी। अगर भारतीय टीम यह सीरीज अपने नाम करती है तो फिर यह मंधाना के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद पहली जीत होगी। 

25 Oct 20264:31:06 PM

India Women vs Zimbabwe Women Live: दीप्ति शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दीप्ति शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर साझेदारी की और अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 37 गेंदों पर ही अपनी फिफ्टी पूरी की। 

25 Oct 20264:27:02 PM

IND-W vs ZIM-W ODI Live Score: भारत के 200 रन पूरे

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है। भारत ने प्रतिका रावल के आउट होने के साथ एक और विकेट गंवा दिया था। इसके बाद अब कौर और शर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 34 ओवर तक भारत का स्कोर 216/4 है। 

25 Oct 20263:45:14 PM

IND-W vs ZIM-W ODI Live Score: तेजल हसबनीस हुईं आउट

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने एक और विकेट गंवा दिया है। प्रतिका रावल के आउट होने के बाद तेजल हसबनीस भी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और तीन रन बनाकर आउट हो गईं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/4 है। 

25 Oct 20263:37:18 PM

India Women vs Zimbabwe Women Live: प्रतिका रावल आउट

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। प्रतिका 61 रन बनाकर आउट हो गई हैं। उन्हें न्याशा ग्वानज़ुरा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

25 Oct 20263:31:39 PM

India Women vs Zimbabwe Women Live: प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर की फिफ्टी

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दो विकेट गंवाने के बाद प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पहले पैर जमाए और फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। प्रतिका ने पहले मैच में भी शतक लगाया था। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/2 है। 

25 Oct 20263:09:38 PM

IND-W vs ZIM-W Live Match Scorecard: भारत का स्कोर 100 के पार

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को शुरुआती दो झटके लगे। इसके बाद पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को 100 रनों के पार पहुंचा दिया है। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/2 है। प्रतिका 47* और हरमनप्रीत कौर 43* रन बनाकर खेल रही हैं। 

25 Oct 20262:46:24 PM

IND-W vs ZIM-W Live Match Scorecard: 10 ओवरों का खेल खत्म

भारतीय पारी के 10 ओवर हो गए हैं। टीम इंडिया ने दो विकेट खो दिए हैं और 68 रन बनाए हैं। हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल इस समय क्रीज पर हैं। 

25 Oct 20262:24:53 PM

India Women vs Zimbabwe Women Live: भारत का लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका लग गया है। शेफाली वर्मा तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सिबांडा का शिकार हो गईं। वह आठ गेंदों पर आठ रन ही बना सकीं। 

25 Oct 20262:22:38 PM

IND-W vs ZIM-W ODI Live Score: मंधाना बिना खाता खोले आउट

भारतीय टीम को पहला झटका लग गया है। टीम इंडिया की कप्तान पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गई हैं। 

25 Oct 20262:04:48 PM

India Women vs Zimbabwe Women, 2nd ODI Live: टीम इंडिया की पारी शुरू

भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल पारी की शुरुआत कर रही हैं।  

25 Oct 20262:02:24 PM

Ind vs Zim Live: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लॉरिन फिरी, चिपो मुगेरी तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, न्याशा ग्वानजुरा, चिएड्जा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदई मकुशा, ओलिंडर चारे

25 Oct 20261:37:43 PM

Ind vs Zim 2nd ODI Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग-11


स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतीका रावल, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंटीमणि कलिटा, सयाली सतघरे, वैष्णवी शर्मा

25 Oct 20261:35:58 PM

IND-W vs ZIM-W Live Match Scorecard: भारत ने जीता टॉस

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

25 Oct 202612:35:41 PM

India Women vs Zimbabwe Women Live: मंधाना पर रहेंगी नजरें


अगर भारतीय टीम यह सीरीज अपने नाम करती है तो यह मंधाना के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद पहली वनडे सीरीज जीत होगी। मंधाना पूरी कोशिश करेंगी कि वह पहली सीरीज में विजयी बनें। 

25 Oct 202612:20:53 PM

IND-W vs ZIM-W ODI Live Score: टीम इंडिया की नजरें जीत पर

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज वडोदरा में खेला जाना है। इस मैच में भारत की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर हैं तो वहीं जिम्बाब्वे की कोशिश सीरीज में वापसी पर हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us