Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    INDU19 vs ENGU19 1st Youth Test: वॉन का बेटा हुआ फेल तो फ्लिंटॉफ के लाल ने संभाला मोर्चा, Vaibhav Suryavanshi ने गेंद से किया कमाल

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 11:56 PM (IST)

    INDU19 vs ENGU19 1st Youth Test इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच के बीच पहला यूथ टेस्‍ट बेकेनहम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा ...और पढ़ें

    शतक लगाने से चूक गए रॉकी। इमेज- एक्‍स
    शतक लगाने से चूक गए रॉकी। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. रॉकी फ्लिंटॉफ ने खेली 93 रन की पारी
    2. आर्ची वॉन 2 रन ही बना सके
    3. कप्‍तान हमजा शेख शतक से चूके

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच के बीच पहला यूथ टेस्‍ट बेकेनहम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। इंग्‍लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। स्‍टंप तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 230/5 है। एकांश सिंह और थॉमस रेव नाबाद हैं। इंग्‍लैंड टीम अभी 310 रन पीछे है।  

    भारत ने बनाए 540 रन

    पहले दिन स्‍टंम तक भारत का स्‍कोर 450/7 था। आरएस अंबरीस 31 और हेनिल पटेल 6 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन अंबरीस आउट हुए। उन्‍होंने 124 गेंदों पर 70 रन बनाए। इसके पास पटेल ने 38 रन की पारी खेली। दीपेश देवेन्द्रन के बल्‍ले से 4 रन निकले। अनमोलजीत सिंह 8 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने पहली पारी में 540 रन बनाए।

    वॉन ने खेली 2 रन की पारी

    पहली पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की युवा टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्‍लेबाज और दिग्‍गज क्रिकेटर माइकन वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने 2 रन बनाए। हेनिल पटेल ने उन्‍हें LBW आउट किया। 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए कप्‍तान हमजा शेख ने जेडन डेनली के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े।

    रॉकी शतक से चूक गए

    हेनिल पटेल ने भारत को एक बार फिर सफलता दिलाई और सलामी बल्‍लेबाज जेडन डेनली को बोल्‍ड किया। कप्‍तान हमजा को इस बार एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ का साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी हुई। वैभव सूर्यवंशी ने इस अहम पार्टनरशिप को तोड़कर भारत की वापसी कराई। वैभव ने कप्‍तान हमजा को हेनिल पटेल के हाथों कैच आउट कराया। इंग्लिश कप्‍तान ने 10 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 84 रन बनाए।

    खबरें और भी

    4 नंबर पर मैदान पर उतरे बेन मेयस ज्‍यादा देर नहीं टिक पाए। विहान मल्होत्रा ने 11 के स्‍कोर पर उन्‍हें LBW आउट किया। दिन का खेल खत्‍म होने से एक ओवर पहले रॉकी फ्लिंटॉफ LBW आउट हुए। दीपेश देवेन्द्रन ने उन्‍हें अपने जाल में फंसाया। वह शतक से चूक गए। रॉकी ने 152 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 14 चौके और 1 सिक्‍स निकला।

    यह भी पढ़ें- केएल राहुल ही नहीं इंग्‍लैंड में एक और भारतीय ने ठोका शतक, Vaibhav Suryavanshi का है जोड़ीदार

    यह भी पढ़ें- IND U19 Vs ENG U19: वैभव फेल तो चमके आयुष... भारतीय बल्लेबाजों की दहाड़ से कांपा इंग्लैंड!