Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Ind W vs Zim W 2nd T20 Highlights: शेफाली के अर्धशतक से भारत ने जीता मुकाबला, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

India vs Zimbabwe Live Score Highlights: भारतीय महिला टीम ने जिंबाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज मे 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

By Priyanshu Tiwari Sun, 18 Oct 2026 09:41 PM (IST)
भारत महिला बनाम जिंबाब्वे महिला

भारत महिला बनाम जिंबाब्वे महिला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind W vs Zim W 2nd T20 Highlights: शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारत ने दूसरे टी20 में जिंबाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

शेफाली ने छह चौकों और चार चौकों की मदद से 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 55 रन बनाए। वहीं कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं। उन्होंने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।

इससे पहले जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 102 रन बनाए थे। जिंबाब्वे की ओर से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 और जोसेफिन नकोमो ने 27 रन बनाए। निक्की प्रसाद ने भारत की ओर से दो विकेट चटकाए थे।

18 Oct 20269:39:42 PM

India vs Zimbabwe 2nd T20 Highlights: भारत ने जीता मुकाबला

भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के दमदार प्रदर्शन की वजह से जिंबाब्वे को दूसरे टी20 में 9 विकेट से हरा दिया है। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली ने 24 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी। इन दोनों ने ही मैच को पूरी तरह खत्म कर दिया। भारत ने 8.5 ओवर में ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

18 Oct 20269:06:21 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत शानदार तरीके से की है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही हैं। शेफाली वर्मा तीन चौके और दो छक्के लगा चुकी हैं। वहीं स्मति के भी बल्ले से भी दो चौके आ चुके हैं।

भारत का स्कोर 4 ओवर के बाद 40/0। शेफाली 28 और स्मृति 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

18 Oct 20268:44:34 PM

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: भारत को मिला 103 रनों का लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से जिंबाब्वे 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 102 रन ही बना पाया। जिंबाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने खेली। इसके अलावा कप्तान जोसेफिन नकोमो 27 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

भारत की ओर से निक्की प्रसाद ने दो विकेट झटके। वहीं क्रांति गौड़, श्री चरणी , नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली। टीम इंडिया अगर 103 रन बना लेती है तो वो सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

18 Oct 20268:32:56 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Scorecard Updates: जिंबाब्वे का गिरा सातवां विकेट

जिंबाब्वे का सातवां विकेट गिर चुका है। श्री चरणी की गेंद पर मिशेल मावुंगा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गईं। निक्की प्रसाद ने आगे डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। मावुंगा ने सिर्फ चार रन बनाए।

जिंबाब्वे का स्कोर 19 ओवर में 99/7। जोसेफिन नकोमो 24 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं।

18 Oct 20268:18:47 PM

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: निक्की प्रसाद ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट

निक्की प्रसाद ने अपने पहले ही ओवर में शुरुआती दो गेंदों पर विकेट लेकर जिंबाब्वे को मुश्किल में डाल दिया। निक्की ने पहले चिपो-मुगेरी तिरिपानो, इसके बाद अगली ही गेंद पर नयाशा ग्वानजुरा को पवेलियन का रास्त दिखा दिया।

जिंबाब्वे का स्कोर 14 ओवर के बाद 76/5।

18 Oct 20267:45:18 PM

IND-W vs ZIM-W 2nd T20I Live Cricket Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। गौड़ ने पिछले मैच में जिंबाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली शार्न मायर्स का विकेट चटकाया है। मायर्स सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके आउट होने के बाद कप्तान जोसेफिन नकोमो क्रीज पर आई हैं।

जिंबाब्वे का स्कोर 9 ओवर के बाद 40/3। चिपो मुगेरी तिरिपानो 10 और नकोमो छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

18 Oct 20267:34:56 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Scorecard Updates: जिंबाब्वे को लगा दूसरा झटका

जिंबाब्वे ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। दीप्ति शर्मा ने बिलवेड बीजा को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। बीजा 13 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुई हैं। उनके आउट होने के बाद शार्न मायर्स क्रीज पर आईं हैं।

जिंबाब्वे का स्कोर 7 ओवर के बाद 24/2।  चिपो मुगेरी-तिरिपानो 14 गेंदों में छह और मायर्स चार गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

18 Oct 20267:20:25 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

भारतीय टीम को पहली सफलता मिल गई है। नंदनी शर्मा ने केलिस ढलोवू को बोल्ड कर दिया है। ढलोवू 10 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाईं। ढलोवू के आउट होने के बाद चिपो-मुगेरी तिरिपानो बल्लेबाजी के लिए आई हैं।

जिंबाब्वे को चार ओवर के बाद स्कोर 15/1। बिलवेज बीजा सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

18 Oct 20266:37:52 PM

IND-W vs ZIM-W 2nd T20I Live Cricket Score: भारत-जिंबाब्वे की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुनधती रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जिंबाब्वे टीम: न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरीपानो, केलिस ध्लोवू, शार्न मायर्स, मिशेल मावुंगा, बिलवेड बिजा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, टेंडे माकुशा।

18 Oct 20266:34:50 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Scorecard Updates: भारत की पहले गेंदबाजी

जिंबाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। भारत ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

18 Oct 20266:05:28 PM

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

भारत और जिंबाब्वे महिला के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। इससे पहले 6:30 बजे टॉस होगा। मैच के बारे में पूरी जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।

18 Oct 20265:57:54 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: अजेय बढ़त पर भारत की नजर

भारतीय टीम की नजर आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। भारत ने पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत से रायपुर में एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

18 Oct 20265:38:01 PM

 Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: जिंबाब्वे की संभावित प्लेइंग-11

जिंबाब्वे टीम: न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरीपानो, केलिस ध्लोवू, शार्न मायर्स, मिशेल मावुंगा, बिलवेड बिजा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, टेंडे माकुशा।

18 Oct 20265:25:36 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुनधती रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

18 Oct 20265:01:25 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20 Live Score: जिंबाब्वे महिला टीम का स्क्वाड 

केलिस नधलोवू, बिलव्ड बीजा, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वान्जुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्न मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपरे, कुदजई चिगोरा, नोम्वेलो सिबांदा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई माकुशा।

18 Oct 20264:47:41 PM

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Score: भारतीय महिला टीम का स्क्वाड

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कामलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत।

18 Oct 20264:46:35 PM

Ind W vs Zim W 2nd T20: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत

भारत और जिंबाब्वे महिला के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us