MI vs RR Highlights: राजस्थान ने जीती आखिरी लड़ाई, मुंबई को मात देकर बनाई प्लेऑफ में जगह
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जाने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना था जो उसने जीत लिया। अब उसका सामना एलिमिनेटर में ...और पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जोफ्रा आर्चर के ऑलराउंड खेल के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस को उसके ही घर वानखेड़े स्टेडियम में 30 रनों से हरा दिया। इसी के साथ राजस्थान आईपीएल-2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। मुंबई की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। आर्चर ने पहले बल्ले से 15 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया और फिर अपनी गेंदबाजी से मुंबई के अहम विकेट लेकर राजस्था को जीत दिलाई।