Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Irani Cup 2024: पहले दिन गरजा अजिंक्‍य रहाणे का बल्‍ला, अय्यर और सरफराज भी नहीं रहे पीछे

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 07:21 PM (IST)

    ईरानी कप 2024 में रणजी विजेता मुंबई टीम की टक्‍कर रेस्‍ट ऑफ इंडिया से हो रही है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। रेस्‍ट ऑफ इंडिया न ...और पढ़ें

    शतक की ओर बढ़ रहे अजिंक्‍य रहाणे। इमेज- बीसीसीआई
    शतक की ओर बढ़ रहे अजिंक्‍य रहाणे। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. शतक के करीब पहुंचे अजिंक्‍य रहाणे
    2. अय्यर-सरफराज ने जड़ी फिफ्टी
    3. पृथ्‍वी शॉ का शर्मनाक प्रदर्शन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईरानी कप 2024 में रणजी विजेता मुंबई का सामना रेस्‍ट ऑफ इंडिया से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। खराब लाइट के कारण पहले दिन 68 ओवर का ही खेल हुआ।

    मुंबई के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने पहले दिन शानदार बल्‍लेबाजी की। उन्‍हें श्रेयस अय्यर और सरफराज खान का भी भरपूर साथ मिला। तीनों ही बैटर ने पहले दिन अर्धशतक लगाया। अजिंक्‍य रहाणे धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

    मुंबई की खराब शुरुआत 

    • मुकाबले की बात करें तो रेस्‍ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला लिया।
    • पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक 4 विकेट खोकर 237 रन बनाए लिए हैं।
    • मुंबई के शुरुआत बेहद खराब रही। 6 के स्‍कोर पर टीम को पहला झटका लगा।
    • मुकेश कुमार ने पृथ्‍वी शॉ का शिकार किया। उन्‍होंने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए।

    ये भी पढ़ें: Devdutt Padikkal की फुर्ती तो देखिए, चीते से भी तेज दौड़े; फिर एक हाथ से लपका लिया Prithvi Shaw का अद्भुत कैच

    श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक 

    तीसरे ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। हार्दिक तामोरे का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े।

    आयुष ने 35 गेंदों पर 19 रन बनाए। रहाणे और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 102 रन जोड़। 40वें ओवर में अय्यर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 84 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्‍के लगाए। रहाणे 197 गेंदों पर 86 रन और सरफराज खान 88 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Irani Cup: इंग्लैंड में धूम मचाने वाले Prithvi Shaw भारत में आते ही हो गए फ्लॉप, मुकेश कुमार ने तोड़ दिया सपना