यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Irani Trophy: बी साई सुदर्शन ने जमाया अर्धशतक, सौराष्ट्र के गेंदबाजों के आगे शेष भारत ने टेके घुटने
बी साई सुदर्शन ने ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत के लिए खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ अर्धशतक जमाया। हालांकि सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया ...और पढ़ें

HighLights
- शेष भारत और सौराष्ट्र के बीच ईरानी ट्रॉफी के पहले दिन का खेल
- बी साई सुदर्शन ने 164 गेंदों में सात चौके की मदद से 72 रन बनाए
- सौराष्ट्र के स्पिनर्स ने शेष भारत के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया
राजकोट, प्रेट्र। बी साई सुदर्शन की संयमित अर्धशतकीय पारी से शेष भारत ने रविवार को यहां ईरानी ट्राफी मैच के पहले दिन सौराष्ट्र के विरुद्ध स्टंप तक आठ विकेट पर 298 रन बनाए। सौराष्ट्र के स्पिनरों के विरुद्ध साई सुदर्शन के अलावा सभी अन्य बल्लेबाज जूझते रहे, लेकिन साई सुदर्शन ने 165 गेंद में 72 रन की पारी खेली।
बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भुत ने 85 रन देकर चार विकेट हासिल किए। भारतीय टीम के भविष्य के दो दावेदार सरफराज खान (17 रन) और यश ढुल (10 रन) एक बार फिर विफल रहे। हनुमा विहारी (33 रन) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
आरंभिक बल्लेबाज साई सुदर्शन और मयंक अग्रवाल (32 रन) ने 112 गेंद में 69 रन जोड़कर शुरुआत कराई, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने पिच के टर्न का लाभ उठाते हुए अग्रवाल को शिकार बनाया। साई सुदर्शन और विहारी ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े, लेकिन यह भागीदारी इससे आगे नहीं बढ़ सकी और भुत ने विहारी को आउट किया।
Stumps on Day 1 of the the @IDFCFIRSTBank #IraniCup
A roller-coaster day!
Sai Sudharsan top-scores with 72 as Rest of India reach 298/8.
4⃣wickets for Parth Bhut
2⃣ wickets each for Dharmendrasinh Jadeja & Yuvrajsinh Dodiya.
Scorecard ▶️ https://t.co/5POUwwG1BK pic.twitter.com/LlfzHzjxas
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 1, 2023
हाल में सरे के साथ इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाले साई सुदर्शन ने संयम से खेलते हुए स्वीप शॉ और कुछ ड्राइव लगाई। पर वह भी इसके बाद पवेलियन लौट गए। साई सुदर्शन के आउट होते ही शेष भारत ने महज 22 रन में तीन विकेट गंवा दिए। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को 300 रन के करीब पहुंचाने में मदद की।