IND vs IRE 1st T20I Highlights: श्रेयस युग की शर्मनाक शुरुआत, आयरलैंड ने भारत को पहली बार टी20I में शिकस्त दी
India vs Ireland 1st T20I Highlights: भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्‍ट में खेला गया। आयरलैंड ने यह मैच 34 रन ...और पढ़ें

बेलफास्ट में मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs IRE 1st T20I Highlights: भारत के टी20 क्रिकेट में शुक्रवार से श्रेयस युग की शुरुआत हुई। हालांकि, यह शुरुआत खराब रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को आयरलैंड के हाथों 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। 2 टी20 मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला गया।
टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में आयरलैंड ने पहली बार भारतीय टीम को हराया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए थे और सभी भारत ने जीते थे। इस मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं। हालांकि, वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान लोर्कन टकर ने 50 रन बनाए। वहीं गैरेथ डेलानी ने 49 रन की पारी खेली।
जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। शिवम दुबे ने 25 रन की पारी खेली। मैथ्यू हॉलार्ड और मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3-3 विकेट चटकाए।