IND vs IRE 1st T20I Highlights: श्रेयस युग की शर्मनाक शुरुआत, आयरलैंड ने भारत को पहली बार टी20I में शिकस्त दी
India vs Ireland 1st T20I Highlights: भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला गया। आयरलैंड ने यह मैच 34 रन से जीता।

बेलफास्ट में मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs IRE 1st T20I Highlights: भारत के टी20 क्रिकेट में शुक्रवार से श्रेयस युग की शुरुआत हुई। हालांकि, यह शुरुआत खराब रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को आयरलैंड के हाथों 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। 2 टी20 मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला गया।
टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में आयरलैंड ने पहली बार भारतीय टीम को हराया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए थे और सभी भारत ने जीते थे। इस मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं। हालांकि, वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान लोर्कन टकर ने 50 रन बनाए। वहीं गैरेथ डेलानी ने 49 रन की पारी खेली।
जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। शिवम दुबे ने 25 रन की पारी खेली। मैथ्यू हॉलार्ड और मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3-3 विकेट चटकाए।
IND vs IRE 1st T20I Live: भारत की शर्मनाक हार
19वें ओवर में अर्शदीप सिंह कैच आउट हुए। इसके साथ ही भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का यह पहला टी20 मैच था।
IND vs IRE 1st T20I Live: हर्षित राणा लौट पवेलियन
हर्षित राणा के रूप में भारत को 9वां झटका लगा। हर्षित राणा ने 9 गेंदों का सामना किया और 8 रन बनाए। अब प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर उतरे हैं। भारत के लिए यहां से जीत मुश्किल नजर आ रही है।
IND vs IRE 1st T20I Live: अक्षर पटेल आउट
भारतीय टीम के लिए अब जीत आसान नजर नहीं आ रही है। अक्षर पटेल के रूप में भारत को 8वां झटका लगा। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में पटेल कैच आउट हुए। अक्षर ने 16 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली।
IND vs IRE 1st T20I Live: शिवम दुबे भी आउट
शिवम दुबे के रूप में भारत को 7वां झटका लगा। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे कैच आउट हुए। उन्होंने 14 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। अब अक्षर पटेल का साथ देने के लिए हर्षित राणा क्रीज पर आए हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: वॉशिंगटन सुंदर कैच आउट
वॉशिंगटन सुंदर के रूप में भारतीय टीम को छठा झटका लगा। सुंदर ने 12 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। अब शिवम दुबे का साथ देने के लिए अक्षर पटेल आए हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: तिलक वर्मा हुए कैच आउट
आधी भारतीय टीम अब पवेलियन लौट गई है। तिलक वर्मा के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। भारतीय उपकप्तान ने 21 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। अब शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा आउट
फिफ्टी लगाने के बाद अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्होंने 20 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। अब वॉशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया है।
IND vs IRE 1st T20I Live: अभिषेक ने लगाया अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी है। हालांकि, दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे हैं। भारत को अब एक साझेदारी की तलाश है। अभी तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: कप्तान अय्यर भी फेल
बतौर कप्तान पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर का बल्ला भी नहीं चला। पावरप्ले के आखिरी ओवर में मैथ्यू हॉलार्ड ने अय्यर को जॉर्ज डॉकरेल के हाथों कैच आउअ कराया। अय्यर ने 7 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली।
IND vs IRE 1st T20I Live: ईशान का नहीं चला बल्ला
3 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ईशान किशन का बल्ला नहीं चला। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। ईशान ने 5 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। अब कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: संजू सैमसन सस्ते में आउट
183 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर जय मूंद्रा ने संजू सैमसन को बोल्ड किया। संजू ने 4 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए। अब ईशान किशन 3 नंबर पर उतरे हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: अभिषेक और संजू क्रीज पर
भारतीय टीम को जीत के लिए 183 रनों की दरकार है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर आ चुके हैं। आयरलैंड की ओर से पहला ओवर मैथ्यू हॉलार्ड कर रहे हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: 20वें ओवर में गिरे 2 विकेट
20वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने लियाम मैकार्थी का विकेट चटकाया। आखिरी गेंद पर मैथ्यू हम्फ्रीज रन आउट हुए। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 183 रनों की दरकार है।
IND vs IRE 1st T20I Live: डेलानी का अर्धशतक अधूरा
गैरेथ डेलानी अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने उनका विकेट चटकाया। डेलानी ने 32 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली।
IND vs IRE 1st T20I Live: छठा विकेट गिरा
गैरेथ डेलानी और जॉर्ज डॉकरेल के बीच के बीच 16 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी हो चुकी थी। इसे अक्षर पटेल ने तोड़। पटेल ने जॉर्ज को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। जॉर्ज ने 10 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। अब लियाम मैकार्थी क्रीज पर आए हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: कप्तान टकर आउट
कप्तान लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी। इस पार्टनरशिप को हर्षित राणा ने तोड़ा। राणा ने टकर को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। टकर ने 36 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली।
IND vs IRE 1st T20I Live: कप्तान टकर की फिफ्टी
कप्तान लोर्कन टकर ने 35 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। इस दौरान वह 5 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। 14 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 111 रन है। टकर और गैरेथ डेलानी के बीच 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब भारत को हर हाल में विकेट चटकाना होगा।
IND vs IRE 1st T20I Live: भारत को चाहिए विकेट
कप्तान लोर्कन टकर को गैरेथ डेलानी का साथ मिला है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत को अगर मैच में वापसी करनी है तो हर हाल में इस साझेदारी को तोड़ना होगा।
IND vs IRE 1st T20I Live: चौथा विकेट गिरा
पावरप्ले भले ही समाप्त हो गया हो, पर विकेट के गिरने का सिलसिला जारी है। 8वें ओवर की पहली गेंद पर शिवम दुबे ने बेंजामिन कैलिट्ज को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराया। बेंजामिन कैलिट्ज ने 11 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। अब कप्तान टकर का साथ देने के लिए गैरेथ डेलानी क्रीज पर आए हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: पावरप्ले समाप्त
पावरप्ले पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा। भारतीय गेंदबजों ने आयलैंड को शुरुआती झटके दिए। 6 ओवर के बाद आयलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन है। कप्तान लोर्कन टकर 4 और बेंजामिन कैलिट्ज 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: टिम टेक्टर लौटे पवेलियन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की पारी लड़खड़ा गई है। 4 ओवर के भीतर टीम को 3 झटके लगे हैं। चौथे ओवर में हर्षित राणा ने टिम टेक्टर को अपने जाल में फंसाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने यह कैच लिया। टिम ने 12 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। अब कप्तान लोर्कन टकर का साथ देने के लिए बेंजामिन कैलिट्ज मैदान पर आए हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: हैरी का नहीं खुला खाता
3 ओवर में आयरलैंड के 2 विकेट गिर चुके हैं। 3 नंबर पर उतरे हैरी टेक्टर का खाता नहीं खुला। अर्शदीप सिंह ने भारत को यह सफलता दिलाई। अब कप्तान लोर्कन टकर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
India vs Ireland Live: आयलैंड की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर हर्षित राणा ने रॉस अडायर को पवेलियन भेजा। संजू सैमसन ने रॉस अडायर का कैच लिया। रॉस ने 7 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। अब हैरी टेक्टर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs IRE 1st T20I Live: सलामी जोड़ी क्रीज पर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयलैंड की ओर से टिम टेक्टर और रॉस अडायर की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
India vs Ireland: आयरलैंड की प्लेइंग 11
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।
India vs Ireland: भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
IND vs IRE 1st T20I Live: टॉस अपडेट
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है। प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है।
IND vs IRE 1st T20I Live: बेलफास्ट में प्रदर्शन
- 23 जून 2007: भारत ने आयरलैंड को 9 विकेट से हराया।
- 26 जून 2007: साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से रौंदा।
- 29 जून 2007: भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से परास्त किया।
- 1 जुलाई 2007: भारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से मात दी।
IND vs IRE 1st T20I Live: बेलफास्ट में भारत का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने बेलफास्ट में अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान टीम आयरलैंड से 1 बार और साउथ अफ्रीका से 3 बाद टकराई। भारत ने 4 में से 3 वनडे जीते हैं और 1 में टीम को हार मिली है। साउथ अफ्रीका ने 26 जून 2007 को भारत को हराया था।
India vs Ireland: 19 साल बाद बेलफास्ट में मैच
भारतीय क्रिकेट टीम 19 साल बेलफास्ट में मुकाबला खेलने उतर रही है। इतना ही नहीं बेलफास्ट में टीम इंडिया का यह पहला टी20 मैच होगा। इससे पहले 2007 में इस मैदान पर भारत और आयरलैंड के बीच वनडे मैच खेला गया था। इसी मैच में रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
IRE vs IND 1st T20I Live: हेड टू हेड
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने सभी 8 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में आयरलैंड को पहली जीत की तलाश होगी।
IRE vs IND 1st T20I Live: वैभव कर सकते डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी को अगर आज कैप सौंपी जाती है तो वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 120वें प्लेयर होंगे। उनकी कैप पर 120 नंबर लिखा होगा। अगर ऐसा होता है तो 2 साल का सूखा भी खत्म जाएगा। भारत की ओर से 31 जनवरी 2025 को हर्षित राणा ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
IRE vs IND 1st T20I: तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटेगा
भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अब तक सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 15 नवंबर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब सचिन की उम्र 16 साल 205 दिन थी। वहीं आज वैभव की उम्र 15 साल 91 दिन है।
IRE vs IND 1st T20I Live: आयरलैंड टीम
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन, गैविन होए, जय मूंद्रा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हॉलार्ड।
IRE vs IND 1st T20I Live: भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव।
India vs Ireland 1st T20I Live: लाइव ब्लॉग
भारत और आयरलैंड के बीच आज से 2 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।