KKR vs SRH Highlights: ईडन गार्डन में कोलकाता को मिली शर्मनाक हार, हैदराबाद ने जीता सीजन का पहला मैच
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने 65 रनों से जीत हासिल की।

KKR vs SRH Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs SRH IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने मुकाबले में 65 रनों से जीत हासिल की है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए थे और कोलकाता को जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य दिया था। कोलकाता की टीम 161 रनों पर सिमट गई और मुकाबले को एसआरएच ने जीत हासिल की। हैदराबाद की इस सीजन ये पहली जीत है।
KKR vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद की जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से जीत हासिल की है। मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता 161 रनों पर सिमट गई और एसआरएच ने मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लियाष। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने कमाल की गेंदबादजी की और सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए।
KKR vs SRH Live Cricket Score: रमनदीप सिंह आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को 8वां झटका लगा है। ईशान मलिंगा ने रमनदीप सिंह को 10 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ कोलकाता मुकाबले में हार के करीब पहुंच गई है। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score: सुनील नरेन आउट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7वां विकेट गंवा दिया है। ईशान मलिंगा ने सुनील नरने को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। नरेन 12 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता के लिए रमनदीप सिंह 10 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कार्तिक त्यागी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score: रिंकू सिंह आउट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को छठा झटका लगा है। उपकप्तान रिंकू सिंह 25 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
KKR vs SRH Live Cricket Score: अंगकृष रघुवंशी और अनुकूल रॉय आउट
हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 29 गेंदों पर 52 रन बनाकर रन आउट हो गए। तो वहीं अनुकूल रॉय दूसरी गेंद पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
KKR vs SRH Live Cricket Score: अंगकृष रघुवंशी का अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की है। रघुवंशी ने 27 गेंदों पर अर्धशतक बनाया और कोलकाता के लिए उम्मीद बने हुए हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score: कैमरून ग्रीन आउट
हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता को तीसरा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वे रन आउट हुए और इसी के साथ कोलकाता ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी 31 रन बनाकर नाबाद हैं और रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score: अजिंक्य रहाणे आउट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 8 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। रहाणे को जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया है।
KKR vs SRH Live Cricket Score: कोलकाता को लगा पहला झटका
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका लगा है। हर्ष दुबे ने हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई है और उन्होंने फिन एलन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एलन 7 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतर चुकी है। कोलकाता की सलामी जोड़ी कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुके हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद ने बनाए 226 रन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं। इसी के साथ कोलकाता को जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य मिला है। हैदराबाद के लिए क्लासेन ने 52 रनों की पारी खेली। तो वहीं ट्रेविस हेड ने 46 और अभिषेक शर्मा ने 48 रनों की पारी खेली। कोलकाता के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए।
KKR vs SRH Live Cricket Score: हेनरिक क्लासेन आउट
कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद का 7वां विकेट गिर गया है। हेनरिक क्लासेन 35 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
KKR vs SRH Live Cricket Score: नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। वैभव अरोड़ा ने नीतीश कुमार रेड्डी को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रेड्डी 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं। रेड्डी के आउट होने के बाद सलिल पहली ही गेंद पर आउट हो गए और हैदराबाद ने छठा विकेट गंवा दिया है।
KKR vs SRH Live Cricket Score: 15 ओवर पूरे
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के 15 ओवर पूरे हो गए हैं। लगातार 3 विकेट गंवाने के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने मोर्चा संभाला है और दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 15 ओवर के बाद हैदराबाद ने 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। रेड्डी 20, जबकि क्लासेन 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score: अनिकेत वर्मा आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वापसी की है। हैदराबाद को चौथा झटका लगा है और अनिकेत वर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें अनुकूल रॉय ने 1 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा आउट
हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके हैं। वे 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अनिकेत वर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score Today: ईशान किशन आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान ईशान किशन को 14 रनों के स्कोर पर ब्लेसिंग मुजरबानी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा 48 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
KKR vs SRH Live Cricket Score Today: ट्रेविस हेड आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है। खतरनाक दिख रहे ट्रेविस हेड 21 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा 33 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। पावरप्ले समाप्त होने तक हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं।
KKR vs SRH, IPL 2026 LIVE: हैदराबाद के 50 रन पूरे
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार शुरूआत की है। ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। अभिषेक शर्मा 15, जबकि ट्रेविस हेड 36 रन बनाकर नाबाद हैं।
KKR vs SRH, IPL 2026 LIVE: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं। गौरतलब है कि कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
KKR vs SRH, IPL 2026 LIVE: हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन।
KKR vs SRH, IPL 2026 LIVE: कोलकाता की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल।
KKR vs SRH Live Cricket Score: कोलकाता ने जीता टॉस
सनारइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता को अपने पहले मैच में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और उन्हें इस मुकाबले में जीत की उम्मीद है।
KKR vs SRH Live Cricket Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों में कोलकाता ने जीत हासिल की है। तो वहीं हैदराबाद को मात्र 10 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में एसआरएच की टीम इस दबदबे को थोड़ा कम करना चाहेगी और मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेगी। तो वहीं कोलकाता भी अपने घर पर जीत हासिल करना चाहेगी।
KKR vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने/जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा।
KKR vs SRH Live Cricket Score: कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोरा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन।
KKR vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद की टीम
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
KKR vs SRH Live Cricket Score: कोलकाता की टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
KKR vs SRH Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी दर्शकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जाना है। मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और उन्हें पहली जीत की तलाश है।