LSG vs CSK Highlights: Mitchell Marsh के तूफान में उड़ी चेन्नई, लखनऊ ने घर पर अदब से दी मात
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 7 विकेट से मात दी। ...और पढ़ें
-1778850509813_m.webp)
लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। LSG vs CSK Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से मात दी। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर नाबाद 32 रन कूटे। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 और संजू सैमसन ने 20 रन जोड़े। लखनऊ की ओर से इस सीजन का पहला मैच खेल रहे आकाश सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 अहम सफलताएं अपने नाम कीं।
188 रन के टारगेट को लखनऊ ने 17वें ओवर में ही चेज कर लिया। मिचेल मार्श शतक से चूक गए। उन्होंने 38 गेंदों पर 90 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान मार्श ने 9 चौके और 7 छक्के जड़े। जोश इंग्लिश ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए। निकोलस पूरन 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे।