LSG vs KKR Highlights: सुपर ओवर में जीती कोलकाता, लखनऊ को रोमांचक मैच में दी शिकस्त
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ।

दोनों टीमों की हालत खराब।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। यह मुकाबला टाई रहा। इस सीजन के पहले सुपर ओवर में कोलकाता ने लखनऊ को मात दी।
मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही।
73 के स्कोर पर टीम के 6 विकेट गिर चुके थे। हालांकि, रिंकू सिंह के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने 150 का आंकड़ा पार किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। रिंकू सिंह 51 गेंदों पर 83 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहसिन खान ने 5 विकेट चटकाए।
जवाब में लखनऊ की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर शमी ने छक्का लगाकर मैच को टाई करा दिया। इसके बाद सुपर ओवर में लखनऊ ने 1 रन ही बनाया। ऐसे में सुपर ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर कोलकाता की जीत पर मुहर लगा दी। कोलकाता की यह दूसरी जीत है। 5 अंकों के साथ टीम 8वें पायदान पर पहुंच गई है।
LSG vs KKR Live: सुपर ओवर में जीती कोलकाता
सुपर ओवर में जीत के लिए कोलकाता को 2 रन बनाने थे। रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल आए। लखनऊ की ओर से सुपर ओवर प्रिंस यादव ने किया। पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने चौका लगाकर कोलकाता को जीत दिला दी।
LSG vs KKR Live: सुपर ओवर शुरू
सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आए हैं। कोलकाता की ओर से सुनील नरेन सुपर ओवर कर रहे हैं। पहली ही गेंद पर उन्होंने पूरन को बोल्ड कर दिया। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए।
सुपर ओवर की दूसरी गेंद पर पंत ने 1 रन चुराया। ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम आउट हुए और लखनऊ ने सुपर ओवर में 1 रन बनाया। अब कोलकाता को जीत के लिए 2 रन चाहिए।
LSG vs KKR Live: सुपर ओवर में पहुंचा मैच
लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। इस ओवर में हिम्मत सिंह कैच आउट हुए। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हिम्मत ने रिंकू सिंह को कैच थमाया। आखिरी ओवर में शमी ने सिक्स लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। ऐसे में अब इस सीजन का पहला सुपर ओवर होने जा रहा है।
LSG vs KKR Live: लखनऊ का 7वां विकेट गिरा
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अब आगे की डगर कठिन नजर आ रही है। टीम का 7वां विकेट गिर गया है। जॉर्ज लिंडे भी फेल रहे। उन्होंने 2 चौकों की बदौलत 4 गेंदों पर 8 रन बनाए। रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया।
LSG vs KKR Live: आयुष बदोनी लौटे पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स का छठा विकेट गिर गया है। आयुष बडोनी ने 19 गेंदों का सामना किया और 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए जॉर्ज लिंडे मैदान पर आए हैं।
LSG vs KKR Live: लखनऊ को लगा 5वां झटका
156 रन चेज करने उतरी लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने 93 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। मुकुल चौधरी का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया।
LSG vs KKR Live: निकोलस पूरन आउट
निकोलस पूरन एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पूरन ने 12 गेंदों का सामना किया और वह 9 रन ही बना सके। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 छक्का भी लगाया। अब मुकुल चौधरी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
LSG vs KKR Live: फिफ्टी से चूके ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और 42 रन बनाए। सुनील नरेन की गेंद पर टिम सीफर्ट ने पंत का कैच लिया। अब निकोलस पूरन का साथ देने के लिए मैदान पर आयुष बदोनी आए हैं।
LSG vs KKR Live: रिंकू ने लपका कैच
लखनऊ सुपर जायंट्स का दूसरा विकेट गिर गया है। रिंकू सिंह ने बाउंड्री पर एडेन मार्कराम का कमाल का कैच लपका। एडेन ने 27 गेंदों पर 31 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। कैमरन ग्रीन के खाते में यह सफलता आई। मार्कराम और पंत के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 57 रन की पार्टनरशिप हुई।
LSG vs KKR Live: पावरप्ले समाप्त
6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। एडेन मार्कराम 16 और कप्तान ऋषभ पंत 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 29 रनों की साझेदारी हो गई है। अगले 14 ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 119 रन बनाने हैं।
LSG vs KKR Live: मार्श हुए आउट
156 रन चेज करने उतरी लखनऊ को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। वैभव अरोड़ा ने मिचेल मार्श को रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। मार्श ने 3 गेंदों का सामना किया और वह 2 रन ही बना सके। अब कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर आ चुके हैं।
LSG vs KKR Live: कोलकाता ने बनाए 155 रन
रिंकू सिंह की फिफ्टी की बदौलत कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। रिंकू ने कमाल की बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन ठोक दिए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। रिंकू ने आखिरी ओवर में लगतार 4 छक्के लगाए। अब लखनऊ को जीत के लिए 156 रन बनाने होंगे।
LSG vs KKR Live: रमनदीप लौटे पवेलियन
कोलकाता नाइट राइडर्स का 7वां विकेट गिर गया है। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रमनदीप कैच आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए। अब सुनील नरेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
LSG vs KKR Live: कैमरन ग्रीन आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स की आधी टीम अब पवेलियन लौट गई है। मोहसिन खान की गेंद पर कप्तान पंत ने ग्रीन का कैच लिया। अगली ही गेंद पर मोहसिन ने अनुकूल रॉय का विकेट चटकाया। इसके साथ ही मोहसिन के 5 विकेट पूरे हो गए। इस सीजन पहली बार किसी गेंदबाज ने 5 विकेट लिए हैं।
LSG vs KKR Live: रोवमैन पॉवेल फेल
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। पावरप्ले के बाद रोवमैन पॉवेल आउट हुए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। मोहसिन खान ने उनका विकेट चटकाया। अब रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन मैदान पर हैं।
LSG vs KKR Live: अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर विवाद
कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिर गया है। प्रिंस यादव की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट हुए। प्रिंस यादव की लेंथ डिलीवरी पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ हल्का पुश किया। उन्होंने एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। रघुवंशी गेंद को देखते हुए मुड़े और उन्होंने डाइव लगाई। शमी ने थ्रो किया और यह रघुवंशी को लगी। इसके बाद लखनऊ के प्लेयर्स ने फील्डिंग में बाधा डालने के लिए अपील की। ऑन-फील्ड अंपायर ने मामले को ऊपरी अंपायर के पास भेजा और तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखे।
तीसरे अंपायर का मानना है कि बल्लेबाज ने अपनी दिशा बदली थी और उन्होंने फील्डिंग में बाधा डालने के कारण रघुवंशी को आउट करार दिया। केकेआर खेमा खुश नहीं है। वे फैसले से हैरान हैं। पवेलियन लौटते समय रघुवंशी भी निराश दिखे। उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जमीन पर पटका और हेलमेट फेंक दिया। यह एक विवादास्पद फैसला माना जा रहा है। इसको लेकर क्रिकेट जगत दो खेमों में बंट गया है। अभिषेक नायर अंपायर से बात करते नजर आए।
LSG vs KKR Live: रहाणे का नहीं चला बल्ला
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही और 2 विकेट जल्दी गिर गए। टिम के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे आउट हो गए। रहाणे ने 15 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली।
LSG vs KKR Live: टिम सीफर्ट आउट
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहला विकेट गंवा दिया है। केकेआर के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें मोहसिन खान ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
LSG vs KKR Live: रहाणे और सीफर्ट मैदान पर
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। अजिंक्य रहाणे और टिम सीफर्ट मैदान पर उतरे हैं। वहीं लखनऊ की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी कर रहे हैं।
LSG vs KKR Live: इम्पैक्ट प्लेयर
- कोलकाता नाइट राइडर्स : मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।
- लखनऊ सुपर जाइंट्स: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, अवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ।
LSG vs KKR Live: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
LSG vs KKR Live: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान।
LSG vs KKR Live: टॉस अपडेट
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में कुछ ही देर में कोलकाता नाइट राइडर्स की सलामी जोड़ी मैदान पर नजर आने वाली है। लखनऊ ने एक बदलाव किया है। जॉर्ज लिंडे को मणिमारन सिद्धार्थ की जगह मौका मिला है। वहीं कोलकाता ने अंतिम 11 से कोई छेड़छाड़ नहीं की है।
LSG vs KKR Live: कोलकाता की संभावित 12
अजिंक्य रहाणे, टिम सीफर्ट/मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना/वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
LSG vs KKR Live: लखनऊ के संभावित 12
आयुष बदोनी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव।
LSG vs KKR Live: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना। उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
LSG vs KKR Live: लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम
मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, आवेश खान, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शीन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
LSG vs KKR Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर मुकाबले हो रहे। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इसे बाद शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर होगी। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।