MI vs CSK Highlights: चेन्नई के खिलाफ धराशायी हुए मुंबई के धुरंधर, सीएसके ने बुरी तरह से रौंदा
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Highlights: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच में चेन्नई ने ...और पढ़ें

MI vs CSK Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs CSK IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें सीएसके ने 103 रनों से जीत हासिल की। चेन्नई के लिए आईपीएल के इतिहास में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे। 208 रनों के जवाब में मुंबई की टीम 104 रनों पर सिमट गई और उन्हें 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा।