MI vs CSK Highlights: चेन्नई के खिलाफ धराशायी हुए मुंबई के धुरंधर, सीएसके ने बुरी तरह से रौंदा
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Highlights: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मैच में चेन्नई ने 103 रनों से जीत हासिल की है।

MI vs CSK Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs CSK IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें सीएसके ने 103 रनों से जीत हासिल की। चेन्नई के लिए आईपीएल के इतिहास में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए थे। 208 रनों के जवाब में मुंबई की टीम 104 रनों पर सिमट गई और उन्हें 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
MI vs CSK Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की जीत
मुंबई इंडियं को चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों से मात दी है। सीएसके के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की। हुसैन ने 4, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 37 रन बनाए। तो वहीं चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी की और नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी। उनका इस सीजन ये दूसरा शतक है।
MI vs CSK Live Cricket Score: कृष भगत आउट
मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8वां झटका लगा है। जेमी ओवरटन ने कृष भगत को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। वे 7 रन बनाकर आउट हुए।
MI vs CSK Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 7वां विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव को अकील हुसैन ने 36 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs CSK Live Cricket Score: हार्दिक पांड्या के बाद रदरफोर्ड भी आउट
मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ संघर्ष जारी है। मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या को नूर अहमद ने एक रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया है। वे गोल्डन डक पर आउट हुए।
MI vs CSK Live Cricket Score: तिलक वर्मा आउट
मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चौथा झटका लगा है। अकील हुसैन ने तिलक वर्मा को 37 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव 35 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
MI vs CSK Live Cricket Score: 10 ओवर समाप्त
चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस का संघर्ष जारी है। मुंबई की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं और उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार क्रीज पर मौजूद हैं।
MI vs CSK Live Cricket Score: नमन धीर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस मुश्किल में दिखाई दे रही है। नमन धीर अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं और 3 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अकील हुसैन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs CSK Live Cricket Score: क्विंटन डि कॉक आउट
चेन्नई के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। उन्होंने दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाजों को खो दिया है। मुकेश चौधरी ने क्विंटन डि कॉक को 7 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
MI vs CSK Live Cricket Score: दानिश मालेवर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। अकील हुसैन ने दानिश मालेवर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया है। मालेवर पहली ही गेंद पर आउट हुए।
MI vs CSK Live Cricket Score: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मुंबई के लिए क्विंटन डि कॉक और दानिश मालेवार की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। चेन्नई ने एमआई को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया है।
MI vs CSK Live Cricket Score: संजू सैमसन के शतक से चेन्नई ने बनाए 207 रन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। सीएसके के लिए संजू सैमसन ने कमाल की बैटिंग की और शतक लगाया। उन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली।
MI vs CSK Live Cricket Score: जेमी ओवरटन आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छठा झटका लगा है। अश्वनी कुमार ने जेमी ओवरटन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। ओवरटन 15 रन बनाकर आउट हुए।
MI vs CSK Live Cricket Score: कार्तिक शर्मा आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। जसप्रीत बुमराह ने कार्तिक शर्मा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कार्तिक 18 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए संजू सैमसन 78 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जेमी ओवरटन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
MI vs CSK Live Cricket Score: 15 ओवर समाप्त
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने इस समय तक 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। सीएसके के लिए संजू सैमसन 62 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MI vs CSK Live Cricket Score: डेवाल्ड ब्रेविस आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा है। डेवाल्ड ब्रेविस को अश्वनी कुमार ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। ब्रेविस 21 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके के लिए संजू सैमसन 54 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कार्तिक शर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
MI vs CSK Live Cricket Score: संजू सैमसन का अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। चेन्नई ने 10.5 ओवरों में तक 3 विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं। संजू 54 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
MI vs CSK Live Cricket Score: शिवम दुबे आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा है। सीएसके ने शिवम दुबे का विकेट गंवा दिया है। उन्हें अल्लाह गजनफर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। दुबे 5 रन बनाकर आउट हुए।
MI vs CSK Live Cricket Score: सरफराज खान आउट
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा विकेट गंवा दिया है। मिचेल सैंटनर ने सरफराज खान को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सरफराज 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए।
MI vs CSK Live Cricket Score: ऋतुराज गायकवाड़ आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी लय में दिखाई दे रही थे लेकिन उन्हें अल्लाह गजनफर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। गायकवाड़ 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए हैं।
MI vs CSK Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर उतर चुके हैं। मुंबई के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं।
MI vs CSK Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन, उर्विल पटेल।
MI vs CSK Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे।
MI vs CSK Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
MI vs CSK Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, क्रिस भगत, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार।
MI vs CSK Live Cricket Score: रोहित-धोनी की चोट को लेकर अपडेट
मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और एमएस धोनी को लेकर संशय बरकरार है। हालांकि, तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इस महामुकाबले में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
MI vs CSK Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की टीम
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम. गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।
MI vs CSK Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील हुसैन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्केस।
MI vs CSK Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। एमआई और सीएसके के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से खेला जाना है, जबकि इसके लिए टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमों ने सीजन में 6 मैच खेले हैं और 2-2 मैचों में उन्हें जीत मिली है।