Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs KKR Highlights: रोहित-रिकल्टन की तूफानी पार के दम पर मुंबई ने जीता मुकाबला, 14 सालों बाद किया ये कारनामा

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 11:23 PM (IST)

    Mumbai Indians vs Kolkata Knight Highlights: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। ...और पढ़ें

    MI vs KKR Highlights

    MI vs KKR Highlights

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs KKR IPL 2026 Highlights: रोहित शर्मा और रयान रिकल्ट के अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी है। इसी के साथ मुंबई ने 14 सालों बाद आईपीएल में अपना पहला मुकाबला जीता है। इससे पहले उन्होंने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। कोलकाता ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

    कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों पर 67, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। 221 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई ने इसे 19.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित ने 78, जबकि रयान रिकल्टन ने 81 रनों की पारी खेली।