यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
USA vs BAN: मुस्ताफिजुर रहमान के 'छक्के' की मदद से बांग्लादेश ने बचाई अपनी लाज, आखिरी मैच में अमेरिका को दिए बुरे जख्म
मुस्ताफिजुर रहमान (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अमेरिका को 10 विकेट के बड़े अंतर से मात द ...और पढ़ें

HighLights
- बांग्लादेश ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अमेरिका को 10 विकेट से रौंदा
- बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान ने अमेरिका के खिलाफ पारी में छह विकेट लिए
- अमेरिका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुस्ताफिजुर रहमान (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने शनिवार को तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अमेरिका को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने अपनी लाज बचाई और खुद का क्लीन स्वीप होने से रोका। अमेरिका ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
ह्यूस्टन में खेले गए मुकाबले में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 104 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 11.4 ओवर में बिना विकेट गंवाएं लक्ष्य हासिल किया। बांग्लादेश और अमेरिका दोनों ही टीमें अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेंगी।
हसन ने जड़ा अर्धशतक
105 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को तानजिद हसन और सौम्य सरकार ने कोई नुकसान नहीं होने दिया। दोनों ने 108 रन की अविजित साझेदारी की। टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के लिए इस तरह का प्रदर्शन मनोबल बढ़ाने वाला रहा। तानजिद हसन ने 42 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। इसके अलावा सौम्य सरकार ने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी टीम ने क्रिकेट जगत में मचाया तहलका, बांग्लादेश को T20I सीरीज में रौंदकर तितर-बितर की रिकॉर्ड्स बुक
रहमान का कहर
इससे पहले बांग्लादेश द्वारा बल्लेबाजी का न्योता स्वीकारने वाली अमेरिका की पारी शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। शायन जहांगीर (18) और एंड्रीस गौस (27) ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। शाकिब अल हसन ने गौस को सौम्य सरकार के हाथों कैच आउट कराकर अमेरिका को पहला झटका दिया।
खबरें और भी
अगले ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान ने जहांगीर को हसन साकिब के हाथों कैच आउट कराया। यहां से अमेरिका की पारी लड़खड़ा गई। नितीश कुमार (3), मिलिंद कुमार (7), आरोन जोंस (2) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे। फिर मुस्ताफिजुर रहमान ने अमेरिका के निचलेक्रम को समेटा। बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने 4 ओवर में एक मेडन सहित 10 रन देकर छह विकेट झटके। रिशाद हुसैन, शाकिब अल हसन और तानजिम हसन साकिब को एक-एक विकेट मिला।