विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ZIM vs NZ: Ish Sodhi की गेंदबाजी ने जिम्‍बाब्‍वे को सस्ते में रोका, न्‍यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका

Published: Thu, 24 Jul 2025 08:52 PM (IST)

टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र के बाद ईश सोढ़ी की गेंदबाजी के चलते न्‍यूजीलैंड ने जिम्‍बाब्‍वे को 60 रन से ...और पढ़ें

न्‍यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका। इमेज- एक्‍स
न्‍यूजीलैंड ने लगाया जीत का चौका। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. ईश सोढ़ी ने चटकाए 4 विकेट
  2. टिम सीफर्ट ने बनाए 75 रन
  3. रचिन ने लगाया अर्धशतक

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र के बाद ईश सोढ़ी की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने जिम्‍बाब्‍वे को 60 रन से हराकर टी20I ट्राई सीरीज में जीत का चौका लगाया।

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। जवाब में जिम्‍बाब्‍वे टीम 7 गेंद पहले ही 130 रन पर ढेर हो गई। सोढ़ी को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह न्‍यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत है।

न्‍यूजीलैंड की शुरुआत खास नहीं रही

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत खास नहीं रही। तीसरे ही ओवर में टिम रॉबिन्सन कैच आउट हुए। उन्‍होंने 9 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए। इसके बाद बल्‍लेबाजी करने आए रचिन रवींद्र ने सलामी बल्‍लेबाज टिम सीफर्ट के साथ मिलकर 108 रन की साझेदारी की। 14वें ओवर में टिनोटेन्डा मापोसा ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने रचिन को सिकंदर रजा के हाथों कैच आउट कराया। रचिन ने 39 गेंदों पर 63 रन ठोक दिए।

रिचर्ड नगारवा ने 4 विकेट लिए

4 नंबर पर आए मार्क चैपमैन का खाता नहीं खुला। धुंआधार बल्‍लेबाजी कर रहे टिम सीफर्ट 75 के स्‍कोर पर क्लाइव मडांडे को कैच थमा बैठे। इस पारी के लिए उन्‍होंने 45 गेंद और 9 चौके-1 छक्‍के का सहारा लिया। बेवॉन जैकब्स का भी खाता नहीं खुला। कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने 7 रन बनाए। रिचर्ड नगारवा ने 4 तो टिनोटेन्डा मापोसा ने 2 विकेट चटकाए।

ईश ने दिए शुरुआती झटके

191 रन चेज करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे की शुरुआत तूफानी रही। टीम ने 13 गेंदों पर 21 रन जड़ दिए। तीसरे ओवर में ब्रायन बेनेट को ईश ने पवेलियन भेजा। उन्‍होंने 4 गेंदों पर 1 रन बनाया। इसके बाद क्लाइव मडांडे ने 2, डायोन मायर्स ने 18 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 22, कप्‍तान रजा ने 9 और रयान बर्ल ने 5 रन बनाए।

टोनी मुनयोंगा ने पारी को संभालने का प्रयास किया और 40 रन बनाए। वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 2, ताशिंगा मुसेकिवा ने 21, रिचर्ड नगारवा ने 6 और ट्रेवर ग्वांडू 2 रन बनाए। ईश सोढ़ी ने किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मैट हेनरी के खाते में 2 विकेट आए।

यह भी पढ़ें- ZIM vs NZ: हेनरी और कॉन्वे ने जिम्बाब्वे का किया बुरा हाल, न बल्लेबाज चले न गेंदबाज, न्यूजीलैंड को मिली एकतरफा जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।