विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DPL 2026 Final: नजमा और आयुषी के दम पर चैंपियन बनी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम, रोमांचक फाइनल में सुपरस्‍टार्स को रौंदा

Published: Thu, 03 Sep 2026 08:02 AM (IST)

नॉर्थ दिल्‍ली स्‍ट्राइकर्स ने डीपीएल 2026 फाइनल में साउथ दिल्‍ली सुपरस्‍टार्स को छह विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। स्‍ट्राइकर्स की जीत में नजमा और आयुषी चमकी।

नॉर्थ दिल्‍ली स्‍ट्राइकर्स बनी चैंपियन

नॉर्थ दिल्‍ली स्‍ट्राइकर्स बनी चैंपियन

HighLights

  1. नॉर्थ दिल्‍ली स्‍ट्राइकर्स ने जीता डीपीएल 2026 का खिताब 

  2. फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को छह विकेट से हराया

  3. नजमा और कप्तान आयुषी सोनी ने दिलाई स्‍ट्राइकर्स को जीत

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 महिला वर्ग के फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर 128 रन बनाए और खिताब पर कब्जा किया।

इससे पहले साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाए। कप्तान श्वेता सहरावत ने 32 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर निशिका सिंह ने 30 गेंदों पर नाबाद 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। नॉर्थ दिल्ली की ओर से प्रिया मिश्रा, नजमा, अर्चना, रेशिका बेनीवाल और अपेक्षा आनंद ने एक-एक विकेट लिया। अपेक्षा ने चार ओवर में महज 13 रन देकर किफायती गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली को उपासना यादव ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन सुपरस्टार्स ने दो शुरुआती विकेट लेकर स्कोर 15 रन पर दो विकेट कर दिया। इसके बाद कप्तान आयुषी सोनी और अर्चना ने पारी संभाली। आयुषी ने 39 गेंदों पर 43 और अर्चना ने 36 गेंदों पर 40 रन बनाए। दोनों ने महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर पहुंचाया।

अंतिम चार ओवर में 20 रन की जरूरत थी, लेकिन नजमा ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 24 रन बनाए। समायरा राघव ने भी अविजित सात रन की पारी खेली, जिसमें एक छक्का शामिल था। नॉर्थ दिल्ली ने 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर यादगार जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- DPL 2026: अमोल और अंकित का कमाल! साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली को पटक जीता खिताब

यह भी पढ़ें- 'Virat Kohli, प्‍लीज मुझे फॉलोबैक करो', DPL सनसनी मेधावी बिदुड़ी ने की भारतीय दिग्‍गज से गुजारिश