Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023: Fakhar Zaman की शतकीय पारी ने PAK की लगा दी नैया पार, DLS के बदौलत 21 रन से बाबर ब्रिगेड को मिली जीत

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 07:56 PM (GMT+05:30)

    New Zealand vs Pakistan। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां डबल हेडर मुकाबला आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेला गया। इस मैच में न्य ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया।(फोटो सोर्स: एपी)
    पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया।(फोटो सोर्स: एपी)

    HighLights

    1. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 21 रन से दी मात
    2. पाकिस्तान के सामने 402 रन का था लक्ष्य
    3. फखर जमान ने खेली शानदार शतकीय पारी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। New Zealand vs Pakistan Match Report। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां डबल हेडर मुकाबला आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच खेला गया। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

    पहली पारी की कहानी

    न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट गंवाकर 401 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली।  पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम ने तीन विकेट झटकाए।  न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 401 रन का विशाल लक्ष्य पाकिस्तान के सामने खड़ा कर दिया।

    फखर जमान ने खेली शतकीय पारी

    दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से   फखर जमान ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 81 गेंदों पर शानदार 126 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान बाबर आजम ने 66 रन की पारी खेली।  25.3 ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद बारिश की वजह से मैच नहीं हो सकी।  बारिश न रुकने की वजह से पाकिस्तान टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। DLS नियम के अनुसार, बाबर ब्रिगेड को 21 रन से जीत मिली।

    बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने अभी तक 7 मैचों में से 3 मैचों में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के बाद पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है।

    खबरें और भी

    NZ vs PAK Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग- 11

    पाकिस्तान: अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

    न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।