Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NZ vs SA 3rd T20I: Tom Latham की मैच विनिंग फिफ्टी, न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 03:20 PM (IST)

    टॉम लैथम के अर्धशतक की मदद से न्‍यूजीलैंड ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ...और पढ़ें

    टॉम लैथम ने लगाया अर्धशतक।

    टॉम लैथम ने लगाया अर्धशतक।

    HighLights

    1. न्‍यूजीलैंड टीम की लगातार दूसरी जीत

    2. साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

    3. 22 मार्च को खेला जाएगा चौथा टी20 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शानदार गेंदबाजी के बाद टॉम लैथम के अर्धशतक की मदद से न्‍यूजीलैंड ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। कीवी कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करने उतरी प्रोटियाज टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। 137 रन के टारगेट को न्‍यूजीलैंड ने 17वें ओवर में 2 विकेट खोकर चेज कर लिया।

    कीवी गेंदबाजों ने कसा शिकंजा

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। टीम को पार्टनरशिप की दरकार थे, लेकिन बल्‍लेबाज ऐसा नहीं कर पाए। कीवी गेंदबाज लगातार साउथ अफ्रीका को झटके देते चले गए। 10वें नंबर पर आए नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्‍यादा 26* रन की पारी खेली।

    वहीं जॉर्ज लिंडे ने 23, डियान फॉरेस्टर ने 17, गेराल्ड कोएत्जी ने 16 और कॉनर एस्टरहुइजन ने 15 रनों का योगदान दिया। कप्‍तान मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन और बेन सियर्स ने 2-2 विकेट चटकाए। लॉकी, जेम्स नीशम और कोल मैककॉन्ची के खाते में 1-1 विकेट आया।

     

     

     

    धीमी शुरुआत के बाद जीती टीम

    137 रन चेज करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सलामी जोड़ी ने पहले 10 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेवोन कॉनवे कैच आउट हुए। उन्‍होंने 26 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली।

    खबरें और भी

    टिम रॉबिन्सन के बल्‍ले से 18 रन निकले। विकेटकीपर बल्‍लेबाज टॉम लैथम ने फिफ्टी जड़ी। उन्‍होंने 55 गेंदों पर नाबाद 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 2 छक्‍के भी लगाए। निक केली ने भी नाबाद 1 रन बनाया। लूथो सिपाम्ला और केशव महाराज के खाते में 1-1 विकेट आया।

    यह भी पढ़ें- NZ vs SA 3rd T20I Live Score Update: न्‍यूजीलैंड की बैक टू बैक जीत, साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

    यह भी पढ़ें- NZ vs SA 2nd T20I: सियर्स-फर्ग्यूसन ने पलटा पासा, दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को चटाई धूल; 1-1 की बराबरी पर सीरीज