NZ vs SA 4th T20I Highlights: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को रौंदा, 2-2 से बराबर की सीरीज
NZ vs SA 4th T20I Highlights: न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्ट ...और पढ़ें
-1774159681528_m.webp)
सीरीज जीतने पर न्यूजीलैंड की नजर।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। NZ vs SA 4th T20I Highlights: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को स्काई स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने 19 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 36 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा रुबिन हरमन ने 28 तो टोनी डी जोरजी ने 23 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। कीवी टीम की ओर से टिम रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। गेराल्ड कोएत्जे के खाते में 3 विकेट आए। 5 मैचों की टी20 सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा।