NZ vs SA 4th T20I Highlights: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को रौंदा, 2-2 से बराबर की सीरीज
NZ vs SA 4th T20I Highlights: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला गया।
-1774159681528_m.webp)
सीरीज जीतने पर न्यूजीलैंड की नजर।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। NZ vs SA 4th T20I Highlights: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को स्काई स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने 19 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 36 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा रुबिन हरमन ने 28 तो टोनी डी जोरजी ने 23 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। कीवी टीम की ओर से टिम रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। गेराल्ड कोएत्जे के खाते में 3 विकेट आए। 5 मैचों की टी20 सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा।
NZ vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला
19वें ओवर में काइल जैमीसन कैच आउट हुए। उन्होंने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने 19 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया। अब 5 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला 25 मार्च को खेला जाएगा।
NZ vs SA 4th T20I: जोश क्लार्कसन का विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिर गया है। जोश क्लार्कसन 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। गेराल्ड कोएत्जे को मुकाबले में दूसरी सफलता मिली। साउथ अफ्रीका टीम अब जीत से 1 विकेट दूर है। वहीं कीवी टीम को अगले 3 ओवर में जीत के लिए 31 रन बनाने हैं।
NZ vs SA 4th T20I: जैकरी फाउल्क्स आउट
जैकरी फाउल्क्स के रूप में न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा। जैकरी ने अपनी पारी में 1 सिक्स लगाया और 5 गेंदों पर 7 रन बनाए। अब काइल जैमीसन बल्लेबाजी करने आए हैं।
NZ vs SA 4th T20I: महाराज ने केली को भेजा पवेलियन
न्यूजीलैंड टीम को 14वें ओवर में 2 झटके लगे। कप्तान केशव महाराज ने दूसरी गेंद पर निक केली को रुबिन के हाथों कैच आउट कराया। केली ने 19 रन की पारी खेली। इसी ओवर की 5वें गेंद पर महाराज ने कोल मैककॉन्ची को बोल्ड किया। कोल ने 2 चौकों की बदौलत 5 गेंदों पर 10 रन बनाए।
NZ vs SA 4th T20I: न्यूजीलैंड की आधी टीम आउट
अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई है। टीम के 5 विकेट गिर चुके हैं। 12वें ओवर में कप्तान जेम्स नीशम कैच आउट हुए। उन्होंने गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। अब कोल मैककॉन्ची मैदान पर आए हैं।
NZ vs SA 4th T20I: लगा चौथा झटका
11वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। प्रेनेलन सुब्रायन ने बेवन जैकब्स को बोल्ड किया। बेवन जैकब्स ने 5 गेंदों का सामना किया और वह 3 रन ही बना सके।
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। 9वें ओवर में डेन क्लीवर को प्रेनेलन सुब्रायन ने बोल्ड किया। डेन ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए। अब बेवन जैकब्स मैदान पर आ चुके हैं।
NZ vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका को दूसरी सफलता
पावरप्ले के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। टिम रॉबिन्सन जीवनदान का पूरा फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने 22 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। अब निक केली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। वहीं 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन है।
NZ vs SA 4th T20I: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
165 रन चेज करने उतरी न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिर चुका है। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कैटेन डी क्लार्क कैच आउट हुए। वियान मुल्डर ने यह विकेट चटकाया। क्लार्क ने 2 चौकों की मदद से 5 गेंदों पर 9 रन बनाए। अब 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए डेन क्लीवर मैदान पर आ चुके हैं।
NZ vs SA 4th T20I: कीवी टीम को 165 रन का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 36 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड टीम को सीरीज जीतने के लिए 165 रन बनाने हैं।
NZ vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका को लगा 5वां झटका
साउथ अफ्रीका टीम का 5वां विकेट गिर गया है। जेसन स्मिथ सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए। काइल जैमीसन ने न्यूजीलैंड को यह सफलता दिलाई। प्रोटियाज टीम 150 रन के करीब पहुंच गई है। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन है।
NZ vs SA 4th T20I: न्यूजीलैंड को मिली चौथी सफलता
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा। जैकरी फाउल्क्स ने डियान फॉरेस्टर को LBW आउट किया। डियान ने 2 छक्कों की मदद से 14 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। अब जेसन स्मिथ बल्लेबाजी करने के लिए आ चुके हैं।
NZ vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका
साउथ अफ्रीका ने 2 ओवर में 2 अहम विकेट गंवा दिए हैं। 10वें ओवर में कॉनर और 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर टोनी डी जोरजी कैच आउट हुए। जोरजी ने 3 चौकों और 1 सिक्स की मदद से 21 गेंदों पर 23 रन बनाए। अब डियान फॉरेस्टर मैदान पर आए हैं। उन्हें रुबिन हरमन के साथ पार्टनरशिप करने की जरूरत है।
NZ vs SA 4th T20I: कॉनर एस्टरहुइजन आउट
न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता मिल चुकी है। खतरनाक हो चुके कॉनर एस्टरहुइजन फिफ्टी लगाने के बाद कैच आउट हुए। उन्होंने 36 गेंदों पर 57 रन की धुंअधार पारी खेली। अपनी इस पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। बेन सियर्स ने आखिरकार उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।
NZ vs SA 4th T20I: पावरप्ले समाप्त
पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहला विकेट जल्दी खो दिया। हालांकि, इसके बाद 3 नंबर पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन अब टोनी डी जोरजी का साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन है।
NZ vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही काइल जैमीसन ने वियान मुल्डर को टिम रॉबिन्सन के हाथों कैच आउट कराया। वियान का खाता तक नहीं खुला। अब 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कॉनर एस्टरहुइजन मैदान में आए हैं।
NZ vs SA 4th T20I: नीशम संभाल रहे कप्तानी
टॉम लैथम को पिछले मैच में बल्लेबाजी करते समय अंगूठे में चोट लग गई थी। उनकी जगह डेब्यू करने वाले कैटेन क्लार्क को मौका दिया जाएगा। लैथम को इन आखिरी दो टी20 मैचों में टीम की कप्तानी भी करनी थी, लेकिन अब यह जिम्मेदारी जिमी नीशम संभालेंगे।
NZ vs SA 4th T20I: साउथ अफ्रीका ने किए 2 चेंज
ऑकलैंड में पिछला मैच आसानी से हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपने गेंदबाजी आक्रमण में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज लुथो सिपामाला और नकोबानी मोकोएना को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह ओटनील बार्टमैन और प्रेनेलेन सुब्रायन को शामिल किया गया है।
NZ vs SA 4th T20I: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम रॉबिन्सन, कैटेन डी क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककॉन्ची, जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स।
NZ vs SA 4th T20I: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जे, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन।
NZ vs SA 4th T20I: टॉस अपडेट
साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। प्रोटियाज टीम को अगर सीरीज बचानी है तो हर हाल में आज का मुकाबला जीतना होगा।
New Zealand vs South Africa: न्यूजीलैंड टीम
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जाकरी फाउल्क्स।
New Zealand vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका टीम
टोनी डी जोरजी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोट्जी, ओटनेल बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन, नकोबानी मोकोएना।
NZ vs SA 4th T20I: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी सुधी पाठकों का स्वागत है। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आज 5 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।