Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

NZ vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया, भारत को पछाड़ टॉप पर पहुंचा

New Zealand vs South Africa Updates 2023 World Cup: न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 32वां मैच पुणे के एमसीए स्‍टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रन से हराया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका टॉप पर पहुंचा गया है।

By Abhishek NigamWed, 01 Nov 2023 09:24 PM (IST)
News Article Hero Image

New Zealand vs South Africa Updates 2023 World Cup: न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का 32वां मैच पुणे के एमसीए स्‍टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 357 रन लगाए हैं। इसके जवाब में कीवी टीम 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर सिमट गई। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का बेहद खराब शुरुआत दी। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप दिखे। कॉनवे 2 रन, विल यांग ने 33 रन बनाए। सर्वाधिक रन ग्लेन फिलिप्स ने 60 रन की पारी खेली।

इससे पहले क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 114 रन जड़े, जबकि रेसी वेन डर डुसेन ने 133 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, आखिरी के ओवरों में डेविड मिलर ने महज 30 गेंदों पर 52 रन कूटे।

NZ vs SA Playing 11

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 - डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्‍तान), ग्‍लेन फिलिप्‍स, जेम्‍स नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्‍ट।

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

1 Nov 20239:16:35 PM
NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया

 साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को करारी हार थमाई है। 190 रन से हराकर साउथ अफ्रीका टॉप पर पहुंच गई है। ग्लेन फिलिप्स ने 60 रन की पारी खेली। केशव महाराज ने चार विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने 7 मैच में से 6 जीतकर 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गया है।  

1 Nov 20238:41:20 PM
NZ vs SA Live Score: हार की कगार पर न्यूजीलैंड

 साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हाल खस्ता है। टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। ग्लेन फिलिप्स और ट्रेंट बोल्ट बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 128/8

1 Nov 20238:15:11 PM
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड ने 100 रन पर गंवाए 6 विकेट

 केशव महाराज ने मिचेल सैंटनर को आउट कर न्यूजीलैंड को छठवां झटका दिया। सैंटनर ने 7 रन बनाए। केशव महाराज के ओवर में 23 रन बने। 

23 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 100/6, ग्लेन फिलिप्स 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

1 Nov 20237:58:14 PM
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड का गिरा पांचवां विकेट

 डेरिल मिचेल 24 रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज ने आउट किया। न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।

19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 91/5

1 Nov 20237:54:41 PM
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

 न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया। टॉम लेथम 4 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा को पहली सफलता मिला। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे।

18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 90/4

1 Nov 20237:23:48 PM
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

 डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र के बाद विल यांग भी पवेलियन लौट गए हैं। कोएट्जी ने आउट किया। यांग ने 33 रन बनाए। क्रीज पर टॉम लेथम और डेरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 57/3

1 Nov 20237:17:09 PM
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

 डेवोन कॉनवे के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र भी पवेलियन लौट गए हैं। मार्को यान्सन को ही दूसरी सफलता मिली। 

1 Nov 20236:49:47 PM
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

 डेवोन कॉनवे के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। रचिन रवींद्र बल्लेबाजी करने आए हैं। मार्करम ने स्लिप पर कैच पकड़ा। मार्को यान्सन ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। 

5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 20/1

1 Nov 20235:58:16 PM
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड के सामने 358 रन का लक्ष्य

 डिकॉक और डुसेन के शतक के बाद डेविड मिलर की तूफानी फिफ्टी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 357 रन लगाए हैं। यानी जीत के लिए कीवी टीम को 358 रन बनाने होंगे। 

1 Nov 20235:43:15 PM
NZ vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

 साउथ अफ्रीका ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। रेसी वेन डर डुसेन 133 रन की यादगार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं। टिम साउदी के हाथ लगी है एक और सफलता।

1 Nov 20235:30:48 PM
NZ vs SA Live Score: डुसेन ने बदला गेयर

 45 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 290 रन लगा दिए हैं। रेसी वेन डर डुसेन ने गेयर बदल लिया है और वह अब 129 पर पहुंच गए हैं। डेविड मिलर 13 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच महज 30 गेंदों पर 52 रन की साझेदारी हो चुकी है।

1 Nov 20235:18:34 PM
NZ vs SA Live Score: रेसी वेन डर डुसेन का शतक पूरा

 चौके के साथ ही रेसी वेन डर डुसेन ने अपना शतक भी पूरा कर लिया है। डुसेन ने अपनी सेंचुरी 100 गेंदों पर पूरी की है। साउथ अफ्रीका ने अब 250 रन का आंकड़ा पार किया है। 

1 Nov 20235:07:25 PM
NZ vs SA Live Score: डिकॉक चले पवेलियन

 टिम साउदी ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी का अंत कर दिया है। डिकॉक 116 गेंदों का सामना करने के बाद 114 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट 238 के स्कोर पर गंवाया है।

1 Nov 20235:02:47 PM
NZ vs SA Live Score: 39 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 230/1

 39 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका की यह जोड़ी न्यूजीलैंड के लिए काल बनी हुई है। डिकॉक 113 पर पहुंच गए हैं, जबकि वेन डुसेन 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 193 रन की साझेदारी हो चुकी है।

1 Nov 20234:49:04 PM
NZ vs SA Live Score: डिकॉक ने ठोका शतक

 क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और शतक जड़ दिया है। 103 गेंदों में डिकॉक ने वर्ल्ड कप 2023 का चौथा शतक ठोक डाला है। 

1 Nov 20234:24:41 PM
NZ vs SA Live Score: मजबूत स्थिति में साउथ अफ्रीका

 32 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 169 रन लगा दिए हैं। रेसी वेन डर डुसेन 59 और क्विंटन डिकॉक 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी हो चुकी है।

1 Nov 20234:09:38 PM
NZ vs SA Live Score: वेन डुसेन का अर्धशतक पूरा

 रेसी वेन डर डुसेन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका इस समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। न्यूजीलैंड को विकेट चटकाने होंगे।

1 Nov 20233:54:23 PM
NZ vs SA Live Score: 26 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 136/1

 26 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 136 रन लगा दिए हैं। क्विंटन डिकॉक 59 पर पहुंच गए हैं और रेसी वेन डर डुसेन 46 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

1 Nov 20233:32:37 PM
NZ vs SA Live Score: डिकॉक का अर्धशतक पूरा

 क्विंटन डिकॉक की शानदार फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी है। डिकॉक ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 21 ओवर के बाद 106 रन लग चुके हैं। 

1 Nov 20233:03:54 PM
NZ vs SA Live Score: 14 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 59/1

 14 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 59 रन लगा दिए हैं। क्विंटन डिकॉक 21 और रेसी वेन डर डुसेन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

1 Nov 20232:43:32 PM
NZ vs SA Live: बोल्‍ट ने किया बावुमा का शिकार

 ट्रेंट बोल्‍ट ने पारी के 9वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ओवर की तीसरी गेंद पर टेंबा बावुमा को स्लिप में डैरिल मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। बोल्‍ट ने ऑफ स्‍टंप के बाहर गेंद डाली, जिस पर बावुमा ड्राइव खेलने गए। गेंद उनके बल्‍ले से लगकर स्लिप के क्षेत्र में गई। डैरिल मिचेल ने काफी अच्‍छा कैच लपका। टेंबा बावुमा ने 28 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 24 रन बनाए। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 38/1। क्विंटन डी कॉक 12* और रासी वान डर डुसैन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

1 Nov 20232:19:38 PM
NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत

 टेंबा बावुमा और क्विंटन डी कॉक ने दक्षिण अफ्रीका को सधी हुई शुरुआत दिलाई है। इन दोनों ने ट्रेंट बोल्‍ट और मैट हेनरी के शुरुआती चार ओवर में डटकर सामना किया है। बावुमा ने चौथे ओवर में थोड़ी आक्रमकता दिखाते हुए दो शानदार बाउंड्री जमाई।

4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 14/0। टेंबा बावुमा 10* और क्विंटन डी कॉक 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

1 Nov 20231:54:07 PM
NZ vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी। 

1 Nov 20231:43:56 PM
NZ vs SA Live: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

 डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्‍तान), ग्‍लेन फिलिप्‍स, जेम्‍स नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्‍ट।

1 Nov 20231:37:16 PM
NZ vs SA Live: दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। न्‍यूजीलैंड ने लोकी फर्ग्‍यूसन की जगह टिम साउथी को शामिल किया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में तबरेज शम्‍सी की जगह कगिसो रबाडा की वापसी हुई है। 

1 Nov 20231:35:47 PM
NZ vs SA Live: न्‍यूजीलैंड बना टॉस का बॉस

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान टॉम लैथम ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के 32वें मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

1 Nov 20231:04:03 PM
NZ vs SA Live: दोनों टीमें नहीं जीत पाईं वर्ल्‍ड कप

न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने अब तक एक बार भी वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब नहीं जीता है। इस साल दोनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं। 

1 Nov 20231:02:24 PM
NZ vs SA Live: वर्ल्‍ड कप में कीवी भारी

वनडे वर्ल्‍ड कप में दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए, जिसमें कीवी टीम ने 6-2 की बढ़त बना रखी है। 2003 के बाद से कीवी टीम ने वनडे वर्ल्‍ड कप में पांच बार लगातार प्रोटियाज को मात दी है। 

1 Nov 20231:01:59 PM
NZ vs SA Live: आंकड़ो में कौन हावी

न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 71 मैच खेले गए हैं। यहां प्रोटियाज टीम ने 41-25 की बढ़त बना रखी है। पांच मैचों के नतीजे नहीं निकले हैं। 

1 Nov 20231:01:31 PM
NZ vs SA Live: लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत

न्‍यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 के 32वें मैच के लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत है। दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा टूर्नामेंट में छह मैच में पांच जीत दर्ज की और वो प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर है। वहीं, न्‍यूजीलैंड की टीम छह मैचों में चार जीत के साथ तीसरे स्‍थान पर काबिज है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us