NZ W vs SA W 5th T20I: अमेलिया केर के तूफान में उड़ी अफ्रीकी टीम, न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज
NZ W vs SA W 5th T20I: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 92 रन से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। ...और पढ़ें

NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। NZ W vs SA W 5th T20I Highlights: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 92 रन से हराया और जीत के साथ सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया। पांचवें टी20आई मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज
दरअसल, हेगले ओवल स्टेडियम में पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड महिला टीम (New Zealand Women Cricket Team) ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जॉर्जिया प्लिम्मर और विकेटकीपर इसाबेल चार्ली गेज ने पारी का आगाज किया। इसाबेला के रूप में कीवी टीम को पहला झटका है। वो 3 गेंद का सामना करते हुए महज 1 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद जॉर्जिया ने कप्तान अमेलिया केर के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने की कोशिश की। जॉर्जिया 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, कप्तान अमेलिया ने 55 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और 1 छक्के की मदद से 105 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190 का रहा। उनके अलावा ब्रुक हॉलिडे के बल्ले से 26 रन निकले और कोई भी महिला बैटर कुछ बल्ले से योगदान नहीं कर सकी।
वहीं, साउथ अफ्रीका महिला टीम की ओर से अयाबांगा खाका ने 4 ओवर के अपने कोटे में 32 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि तुमी सेखुखुने की झोली में भी 3 सफलता आई।
102 रन ही बना सकी अफ्रीकी टीम
195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सुने लूस 13 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि क्लो ट्राईऑन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटी। कप्तान लौरा वोलवार्ड के बल्ले से 9 रन निकले। ऐनी बॉश भी 9 रन ही बना सकी। एनेरी डर्कसेन ने 23 रन की पारी खेली, जबकि नदीन डी क्लर्क ने 6 रन बनाए।
खबरें और भी
कायला रेयनेके ने 10 रन , जबकि आयाबांगा खाका ने 12 रन की नाबाद पारी खेली। विकेटकीपर कराबो मेसी खाता तक नहीं खोल सकीं। इस तरह अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड महिला टीम ने 92 रन से ये मैच जीत लिया।
कीवी टीम की ओर सेलेया ताहुहु ने तीन विकेट, जबकि सोफी डिवाइन और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। फ्लोरा डेवोनशायर और नेन्सी पटेल को 1-1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें- NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
यह भी पढ़ें- NZ W vs SA W: न्यूजीलैंड ने जमाया सीरीज पर कब्जा, चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त