इज्जी शार्प के दम पर न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को रखा जिंदा, कीवी टीम के लिए क्या है समीकरण?
न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला गया। मैच में जीत हासिल कर कीवी टीम ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
HighLights
न्यूजीलैंड महिला और स्कॉटलैंड महिला के बीच मुकाबला
न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हराया
इज्जी शार्प ने खेली अर्धशतकीय पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इज्जी शार्प की अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को हरा दिया है। इसी के साथ कीवी टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। न्यूजीलैंड को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने पहले आयरलैंड को हराया और अब स्कॉटलैंड को हराकर लगातार दो मैच जीत लिए हैं।
कीवी टीम डिफेंडिंग चैंपियन हैं लेकिन पहले दो मुकाबलों में हार के बाद उनके ऊपर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 29 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि स्कॉटलैंड बड़ा उलटफेर करेगी और कीवी टीम को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा देगी। हालांकि, इज्जी शार्प ने ऐसा नहीं होने दिया।
डार्सी कार्टर की कमाल की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी स्कॉटलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज डार्सी कार्टर ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मुकाबले में 52 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका, जिसकी वजह से स्कॉटलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा। कीवी टीम के लिए कप्तान अमेलिया केर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 17 रन खर्च करते हुए 3 स्कॉटिश बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
इज्जी शार्प ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत
138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की महिला टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। 2 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद एक समय पर टीम के 26 रनों पर 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद उनके सेमीफाइनल की रेस में बने रहने पर खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, निचले क्रम में बैटिंग करने वाली शार्प को इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर प्रमोट कर दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
खबरें और भी
न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइल का समीकरण
गत विजेता न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-बी में शामिल है। यहां पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है। यानी उनके कुल 6 अंक हैं। तो वहीं ब्लैककैप्स ने 4 में से 2 मैच जीते हैं और उनके 4 अंक हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है, तो उन्हें अपना आखिरी मैच जीतना होगा, जो इंग्लैंड के खिलाफ होगा।
इसके अलावा उन्हें उम्मीग करनी होगी कि वेस्टइंडीज अपने अगले दोनों मैच हार जाए। इस तरह से दोनों टीमों के 6 अंक होंगे और नेट रन रेट के आधार पर टीमों का निर्धारण होगा। कीवी टीम को ध्यान में रखना होगा कि उनका रन रेट बेहतर हो।