Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs BAN: डेब्यूटंट माज सदाकत का कमाल, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से हराया

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 11:03 PM (GMT+05:30)

    मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से हराया। अपना दूसरा मैच खेल रहे माज सदाकत ने 75 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए, जि ...और पढ़ें

    माज सदाकत ने दिखाया दमदार खेल

    माज सदाकत ने दिखाया दमदार खेल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपना दूसरा वनडे मैच खेल रहे माज सदाकत के 75 रनों के बाद गेंदबाजों के दमदार खेल के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को मीरपुर में बारिस से बाधित दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 128 रनों से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

    पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे। बांग्लादेश की पारी के दौरान बारिश आई जिसके चलते मैच कुछ देर तक रुका हुआ रहा। बारिश रुकने के बाद ओवरों में कटौती की गई। बांग्लादेश को 32 ओवरों में 243 रनों का टारगेट दिया गया। मेजबान टीम इस स्कोर के सामने कुछ नहीं कर पाई और 114 रनों पर ढेर हो गई।

    सदाकत की शानदार पारी

    पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने टीम को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मेहनदी हसन मिराज ने सदाकत को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। सदाकत ने 46 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। 121 के कुल स्कोर पर फरहान भी आउट हो गए। उन्होंने 31 रन बनाए। उनके बाद शैमिल हुसैन छह रन बनाकर आउट हो गए।

    फिर मोहम्मद रिजवान और सलमान अली अगा ने टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ाया, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद पाकिस्तान की टीम लगातार विकेट खोती चली गई और 47.3 ओवरों में ढेर हो गई।

    खबरें और भी

    231 के कुल स्कोर पर सलमान और रिजवान दोनों आउट हुए। सलमान ने 62 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। रिजवान ने 59 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली।

    लड़खड़ा गई बांग्लादेश

    बांग्लादेश को जो लक्ष्य मिला था वो ज्यादा मुश्किल नहीं था, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर उसे मुश्किल साबित कर दिया। सैफ हसन और तंजीद हसन टीम को वो शुरुआत नहीं दे सके जिसकी टीम को जरूरत थी। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हारिस रऊफ ने तंजीद को आउट किया। सैफ को मोहम्मद वसीम ने अपना शिकार बनाया। 15 के कुल स्कोर पर नजमुल हुसैन शांतो को शाहीन शाह अफरीदी ने बिना खाते खोले आउट किया। कप्तान लिटन दास ही कुछ हद तक लड़ाई लड़ सके और 41 रनों पर आउट हो गए।

    उनके जाने के बाद बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ और सदाकत ने तीन-तीन विकेट लिए। अफरीदी ने दो विकेट झटके। मोहम्मद वसीम और फहीम अशरफ के हिस्से एक-एक विकेट आया।

    यह भी पढ़ें- Mohammad Rizwan ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगने वाले जुर्माने पर तोड़ी चुप्‍पी, टीम इंडिया के मैच पर भी बोले

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम के खिलाफ एक्शन! पाकिस्तान ने बदल दी अपनी पूरी वनडे टीम