Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs SL Highlights: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्‍तान ने श्रीलंका को दी मात, न्‍यूजीलैंड टीम सेमीफाइनल में पहुंची

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 11:29 PM (GMT+05:30)

    Pakistan vs Sri Lanka Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 के 50वें और सुपर-8 के अहम मैच में शनिवार को पाकिस्‍तान टीम की टक्‍कर श्रीलंका से हुई ...और पढ़ें

    पाकिस्‍तान के लिए जीत जरूरी।

    पाकिस्‍तान के लिए जीत जरूरी।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PAK vs SL Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के 50वें और सुपर-8 के अहम मैच में शनिवार को पाकिस्‍तान टीम की टक्‍कर श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) से हुई। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्‍तान ने श्रीलंंका 5 रन से हराया। 

    पाकिस्‍तान भले ही मैच जीत गई हो पर न्‍यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों के 3-3 अंक थे। पर कीवी टीम का नेट रन रेट पाकिस्‍तान से बेहतर था।   

     श्रीलंका के कप्‍तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैस‍ला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया। वहीं फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट चटकाए।

    जवाब में श्रीलंका टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी। पवन रथनायके और दासुन शनाका ने अर्धशतक लगाया। वहीं अबरार अहमद ने 3 बल्‍लेबाजों को बोल्‍ड किया।