PAK vs SL Highlights: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को दी मात, न्यूजीलैंड टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Pakistan vs Sri Lanka Highlights: टी20 विश्व कप 2026 के 50वें और सुपर-8 के अहम मैच में शनिवार को पाकिस्तान टीम की टक्कर श्रीलंका से हुई। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PAK vs SL Highlights: टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के 50वें और सुपर-8 के अहम मैच में शनिवार को पाकिस्तान टीम की टक्कर श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) से हुई। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंंका 5 रन से हराया।
पाकिस्तान भले ही मैच जीत गई हो पर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों के 3-3 अंक थे। पर कीवी टीम का नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर था।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया। वहीं फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट चटकाए।
जवाब में श्रीलंका टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी। पवन रथनायके और दासुन शनाका ने अर्धशतक लगाया। वहीं अबरार अहमद ने 3 बल्लेबाजों को बोल्ड किया।
पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया। इसके साथ ही दोनों टीमों का सफर समाप्त हो गया है। दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। दासुन शनाका ने नाबाद 76 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
श्रीलंका का छठा विकेट गिर गया है। अर्धशतक लगाने के बाद पवन रथनायके कैच आउट हुए। उन्होंने 37 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से बेहतर रन रेट करना था तो उन्हें श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था। सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम को कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी थी। हालांकि, पाकिस्तान टीम ऐसा नहीं कर पाई।
PAK vs SL Live: आधी टीम लौटी पवेलियन
पाकिस्तानी स्पिनर्स ने मैच पर शिकंजा कस लिया है। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबाज ने जेनिथ लियानगे को बोल्ड किया। जेनिथ लियानगे ने 1 चौके की मदद से 3 गेंदों पर 5 रन बनाए। अब कप्तान दासुन शनाका बल्लेबाजी करने आए हैं।
PAK vs SL Live: अबरार ने लिए 3 विकेट
श्रीलंका का चौथा विकेट गिर गया है। अबरार अहमद ने अपने स्पैल के आखिरी ओवर में कामिंडु मेंडिस को बोल्ड किया। मेंडिस ने 6 गेंदों पर 3 रन बनाए। मुकाबले में अबरार का यह तीसरा विकेट है।
PAK vs SL Live: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
श्रीलंका टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। वहीं अबरार ने मैच में अपनी दूसरी सफलता प्राप्त की। 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर अबरार ने चरिथ असलंका को बोल्ड किया। चरिथ ने 18 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया।
PAK vs SL Live: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा
5वें ओवर की पहली गेंद पर अबरार अहमद ने कामिल मिशारा को बोल्ड किया। कामिल ने 15 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। अब पवन रथनायके मैदान पर आ गए हैं।
PAK vs SL Live: श्रीलंका को लगा पहला झटका
213 रन चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में नसीम शाह ने पथुम निसांका का विकेट चटकाया। पथुम निसांका ने 7 गेंदों का सामना किया और वह 3 रन ही बना सके। अब चरित असलांका मैदान पर आए हैं।
PAK vs SL Live: पाकिस्तान ने बनाए 212 रन
20वें ओवर में दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद पर फरहान कैच आउट हुए। तीसरी गेंद पर पाकिस्तान का 7वां विकेट गिरा। शाहीन अफरीदी LBW आउट हुए। उन्होंने 2 गेंदों पर 4 रन बनाए। 5वीं गेंद पर नसीम शाह रन आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। 20 ओवर में पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 212 रन बनाए। अब श्रीलंका को अगर यह मैच जीता है तो 213 रन बनाने होंगे।
PAK vs SL Live: साहिबजादा फरहान की पारी का अंत
20वें ओवर की पहली गेंद पर साहिबजादा फरहान कैच आउट हुए। उन्होंने 60 गेंदों प 100 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका को यह सफलता दिलाई। अब शाहीन अफरीदी मैदान पर आए हैं।
PAK vs SL Live: पाकिस्तान की आधी टीम आउट
फरहान एक छोर से रन बना रहे हैं तो दूसरे छोर से पाकिस्तान के विकेट गिरते जा रहे हैं। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दासुन शनाका ने मोहम्मद नवाज का शिकार किया। नवाज का खात नहीं खुला। चौथी गेंद पर कप्तान सलमान अली आगा भी तीक्षणा को कैच थमा बैठे। आगा का भी खाता नहीं खुला।
PAK vs SL Live: साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास
फरहान ने 59 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। टी20 विश्व कप 2026 में यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ शतक लगाया था। इसके साथ ही फरहान ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 विश्व कप के एक सीजन में 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
PAK vs SL Live: टी20 विश्व कप में सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)
- 176 - साहिबजादा फरहान और फखर जमान (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026*
- 175* - टिम सीफर्ट और फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम यूएई, चेन्नई, 2026
- 170* - जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, एडिलेड, 2022
- 168 - क्विंटन डी कॉक और रिले रॉसौ (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022
- 166 - महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, 2010
- 154 - इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान टीम को अब 2 झटके लग चुके हैं। फखर जमान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नफे फेल रहे। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। उन्होंने 3 गेंदों पर 2 रन की पारी खेली। अब फरहान का साथ देने के लिए शादाब खान मैदान पर आए हैं।
PAK vs SL Live: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा
16वें ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज फखर जमान को दुष्मंथा चमीरा ने बोल्ड किया। जमान शतक से चूक गए। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 42 गेंदों पर 84 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। अब 3 नंबर पर नफे बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वह बाबर आजम की जगह टीम में आए हैं।
PAK vs SL Live: 15 ओवर का खेल समाप्त
15 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पाकिस्तान का अब तक कोई विकेट नहीं गिरा है। उनका स्कोर अब 163 हो गया है। साहिबजादा फरहान और फखर जमान शतक की ओर बढ़ रहे हैं। फरहान 76 और फखर 84 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SL Live: फखर की फिफ्टी
फखर जमान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 125 रन है। इससे पहले साहिबजादा फरहान ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। श्रीलंका को अगर मैच में वापसी करनी है तो उन्हें हर हाल में विकेट चटकाना होगा।
10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 102 रन है। साहिबजादा फरहान ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। टी20 विश्व कप 2026 में यह उनका चौथा 50 से ज्यादा स्कोर है। फखर जमान 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका को वापसी करनी हो तो हार हाल में विकेट चटकाना होगा।
टी20 विश्व कप के किसी संस्करण में सबसे ज्यादा 50+ रन
4 बार- मैथ्यू हेडन (2007)
4 बार- विराट कोहली (2014)
4 बार- बाबर आजम (2021)
4 बार- विराट कोहली (2022)
4 बार- साहिबजादा फरहान (2026)*
PAK vs SL Live: पावरप्ले समाप्त
6 ओवर का खेल अब समाप्त हो गया है। पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान और फखर जमान की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत दी है। फरहान अपने अर्धशतक की करीब पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन
- साहिबजादा फरहान: 320*- साल 2026
- विराट कोहली: 319 रन- साल 2014
- तिलकरत्ने दिलशान: 317- साल 2009
- बाबर आजम: 303- साल 2021
- महेला जयवर्धने: 302- साल 2010
- विराट कोहली: 296- साल 2023
साहिबजादा फरहान और फखर जमान की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। फरहान ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किया। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 51 रन है। श्रीलंका को अब विकेट की दरकार है।
PAK vs SL Live: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
पाकिस्तान टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। साहिबजादा फरहान और फखर जमान की सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। दोनों की कोशिश आज अपनी टीम को तेज शुरुआत देने पर है।
PAK vs SL Live: श्रीलंका की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललागे, महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
PAK vs SL Live: पाकिस्तान टीम
साहबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
PAK vs SL Live: टॉस अपडेट
आज पाकिस्तान टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका टीम अपने घर पर यह मैच खेल रही है। उन्होंने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं। पाकिस्तान ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए हैं।
बाबर आजम को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया है। सैम अयूब और सलमान मिर्जा को भी पाकिस्तान की अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। नसीम शाह, ख्वाजा नफे और अबरार अहमद की टीम में एंट्री हुई है। कामिल मिशारा ने कुसल मेंडिस की जगह ली है। दुशान हेमंथा की जगह जनित लियानागे ने ली है।
PAK vs SL Live: बारिश बिगाड़ सकती खेल
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। अगर यह मैच बारिश में धुलता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। ऐसे में पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल खेलने का सपना टूट जाएगा।
PAK vs SL Live: श्रीलंका बिगाड़ सकती खेल
टी20 विश्व कप 2026 की सहमेजबान श्रीलंका ने सुपर-8 में कोई मैच नहीं जीता है। ऐसे में टीम जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। अगर श्रीलंका अपना आखिरी मैच जीतती है तो वह पाकिस्तान को खेल बिगाड़ सकती है। दासुन शनाका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं अगर वह इस मैच को जीत जाती है तो पाकिस्तान की उम्मीदें टूट जाएंगी।
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को चाहिए जीत
सुपर-8 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया था। अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस जीत से टीम के 3 अंक हो जाएंगे। दूसरे ग्रुप से न्यूजीलैंड टीम (+1.390) के भी 3 अंक हैं। अगर पाकिस्तान (-0.461) का नेट रन रेट कीवी टीम से बेहतर रहा तो पाक टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
PAK vs SL Live: पाकिस्तान टीम
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, ख्वाजा नफे, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ।
PAK vs SL Live: श्रीलंका टीम
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, डुनिथ वेल्लागे, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना, दिलशान मदुशंका, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, जेनिथ लियानागे, कामिल मिशारा।
Pakistan vs Sri Lanka: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 में आज पाकिस्तान टीम का सामना श्रीलंका से होगा। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो हर हाल में इस मैच को बड़े अंतर से जीतना होगा।