Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs SL: शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने श्रीलंका को किया बेदम, पाकिस्तान ने छह विकेट से जीता फाइनल

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 10:10 PM (IST)

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को हरा दिया और इसी के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजी बुरी तरह से फे ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने जीता ट्राई सीरीज का फाइनल

    पाकिस्तान ने जीता ट्राई सीरीज का फाइनल

    HighLights

    1. PAK vs SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हरा जीती ट्राई सीरीज

    2. PAK vs SL: शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने दिखाया दम

    3. PAK vs SL: श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने किया निराश

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने शनिवार को रावलपिंडी में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका ने पाकिस्तान को महज 114 रनों पर ढेर कर दिया। इस आसान से टारगेट को मेजबान टीम ने चार विकेट खोकर 18.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

    शाहीन और नवाज ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 33 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 59 रन कामिल मिसारा ने बनाए। वह इस मैच में अर्धशतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर दो चौके और चार छक्के मारे।

    पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

    115 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। इशान मलिंगा ने फरहान को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। वह 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद वानिंदु हसारंगा ने अयूब को आउट कर पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिराया। अयूब 75 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

    इसके बाद पाकिस्तान को सलमान अली अगा (14) और फखर जमां (3) के रूप में दो जल्दी-जल्दी झटके लगे, लेकिन बाबर आजम ने 34 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रनों की पारी खेल पाकिस्तान को जीत दिलाई।

    खबरें और भी

    अफरीदी और नवाज का कहर

    इससे पहले, पाथुम निसांका और कामिल मिसारा श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके। निसांका तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। निसांका के बाद कुसल मेंडिस ने मिसारा का साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई जिसमें से 14 रन ही मेंडिस के थे। 84 पर मेंडिस और 89 पर मिसारा विकेट गिरा और यहां से फिर श्रीलंकाई पारी पतझड़ की तरह ढेर हो गई। टीम के बाकी बचे सात विकेट 16 रनों के भीतर गिर गए।

    यह भी पढ़ें- PAK vs ZIM: अब तो जिमबाबर भी नहीं कह सकते... जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर आजम नहीं खोल पाए खाते, जमकर हो रही है बेइज्जती

    यह भी पढ़ें- PAK vs SL: आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन और एक विकेट बाकी… पाकिस्‍तान-श्रीलंका पहले वनडे में चरम पर पहुंचा रोमांच