PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से रौंदा, वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कोलंबो में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने प ...और पढ़ें

PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights
PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 32 रनों से जीत हासिल कर ली है। पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान कमाल की बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बाबर आजम ने भी 46 रन बनाए।
पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 191 रनों के लक्ष्य के जवाब में यूएसए की टीम 158 रन बना सकी और मैच में 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यूएसए के लिए शुभम रंजने ने शानदार बैटिंग की और अर्धशतक लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।