PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से रौंदा, वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कोलंबो में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे, जिसके जवाब में यूएसए की टीम 158 रन ही बना सकी और उन्हें मैच में 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights
PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 32 रनों से जीत हासिल कर ली है। पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान कमाल की बल्लेबाजी की और 41 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बाबर आजम ने भी 46 रन बनाए।
पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 191 रनों के लक्ष्य के जवाब में यूएसए की टीम 158 रन बना सकी और मैच में 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यूएसए के लिए शुभम रंजने ने शानदार बैटिंग की और अर्धशतक लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
PAK vs USA Live: पाकिस्तान ने जीता मुकाबला
यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 32 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप की लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 73 रनों की पारी खेली। तो वहीं गेंदबाजी में उस्मान तारिक ने 3 विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यूएसए के लिए शुभम रंजने ने कमाल की बैटिंग की और उन्होंने 51 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
PAK vs USA Live: यूएसए को लगा पांचवां झटका
यूएसए की आधी टीम इस मुकाबले में पवेलियन लौट चुकी है। संजय कृष्णमूर्ति अपना खाता भी नहीं खोल सके और 2 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अबरार अहमद ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। शुभम रंजने 26 रन बनाकर नाबाद हैं और हरमीत सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
PAK vs USA Live: यूएसए को लगा चौथा झटका
पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में यूएसए की टीम को चौथा झटका लगा है और उस्मान तारिक ने मिलिंद कुमार को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मिलिंद 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए हैं। अमेरिका के लिए शुभम रंजने 25 रन बनाकर खेल रहे हैं और संजय कृष्णमूर्ति बैटिंग करने के लिए मैदान पर आए हैं।
PAK vs USA Live: 15 ओवर समाप्त
पाकिस्तान के खिलाफ यूएसए में खेले जा रहे मुकाबले में अमेरिका की पारी के 15 ओवर पूरे कर चुके हैं। इस वक्त तक अमेरिका ने 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। हालांकि, पाकिस्तान इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
PAK vs USA Live: यूएसए ने गंवाया तीसरा विकेट
पाकिस्तान के खिलाफ 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। शादाब खान ने शयान जहांगीर को 49 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। यूएसए के लिए इस समय मिलिंद कुमार 4 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शुभम रंजने बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।
PAK vs USA Live: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता
पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम ने अच्छी शुरुआत की। हालांकि, 42 रनों के स्कोर पर उन्होंने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद नवाज ने एंड्रज गौस को अपना शिकार बनाया है। गौस 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए हैं। यूएसए के लिए शयान जहांगीर 29 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान मोनांक पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
PAK vs USA Live: यूएसए की बल्लेबाजी शुरु
पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में यूएसए की टीम रन चेज के लिए मैदान पर उतर चुकी है। यूएसए के लिए एंड्रीज गौस और शयान जहांगीर बैटिंग करने के लिए क्रीज पर उतर चुके हैं। पाकिस्तान ने यूएसए को जीत के लिए इस मुकाबले में 191 रनों का लक्ष्य दिया है।
PAK vs USA Live: पाकिस्तान की पारी समाप्त
पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने यूएसए को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा ने सबसे अधिक 41 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। तो वहीं यूएसए के लिए वैन शाल्कविक ने 4 ओवर में 25 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।
PAK vs USA Live: मोहम्मद नवाज आउट
पाकिस्तान को कोलंबो में यूएसए के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 7वां झटका लगा है। सौरभ नेत्रावलकर ने मोहम्मद नवाज को 5 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इस समय पाकिस्तान के लिए उस्मान खान और शाहीन अफरीदी क्रीज पर मौजूद हैं।
PAK vs USA Live: फहीम अशरफ भी हुए आउट
नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में बेहतरीन बैटिंग कर पाकिस्तान को जीत दिलाने वाले फहीम अशरफ भी आउट हो गए हैं। अशरफ को वैन शाल्कविक ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। वे 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए हैं। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज 3 रन बनाकर नाबाद हैं और उस्मान खान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। इसी के साथ वैन शाल्कविक ने इस मुकाबले में चौथा विकेट हासिल कर लिया है।
PAK vs USA Live: शादाब खान हुए आउट
यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वैन शाल्कविक ने शादाब खान को अपना शिकार बनाया और पाकिस्तान ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। शादाब 12 गेंदों पर 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए इस समय मोहम्मद नवाज 3 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि फहीम अशरफ बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।
PAK vs USA Live: साहिबजादा फरहान हुए आउट
यूएसए के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है। हरमीत सिंह ने अर्धशतक लगा चुके साहिबजादा फरहान को अपना शिकार बनाया है। फरहान 41 गेंदों पर 73 रन बनाकर आउट हुए हैं, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। पाक टीम के लिए मोहम्मद नवाज 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शादाब खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
PAK vs USA Live: बाबर आजम हुए आउट
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम यूएसए के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में अर्धशतक से चूक गए हैं। बाबर 32 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें यूएसए के मोहम्मद मोहसिन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान 68 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मोहम्मद नवाज बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं।
PAK vs USA Live: साहिबजादा फरहान की फिफ्टी
यूएसए के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान ने 56 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। अब सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी लगाई है। उन्होंने अपना अर्धशतक 27 गेंदों पर पूरा किया। दूसरे छोर पर बाबर आजम 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs USA Live: कप्तान सलमान आगा आउट
कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान को दूसरा झटका लग गया है। सईम अयूब के बाद कप्तान सलमान आगा भी एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान का स्कोर 56/2 हो गया है।
PAK vs USA Live: सईम अयूब हुए आउट
यूएसए के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान को पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज सईम अयूब 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुकाबले में पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली और पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। पाकिस्तान के लिए इस समय साहिबजादा फरहान 35 रन बनाकर नाबाद हैं और कप्तान सलमान आगा बैटिंग के लिए आए हैं।
PAK vs USA Live: पाकिस्तान की सलामी जोड़ी क्रीज पर
यूएसए के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी सईम अयूब और साहिबजादा फरहान बैटिंग के लिए उतर चुके हैं। बता दें कि यूएसए ने इस मुकाबले में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
PAK vs USA Live: यूएसए की प्लेइंग-11
एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर।
PAK vs USA Live: पाकिस्तान की प्लेइंग-11
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।
PAK vs USA Live: यूएसए ने जीता टॉस
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
PAK vs USA Live: यूएसए की संभावित प्लेइंग-11
एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, एहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।
PAK vs USA Live: पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
साईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।
PAK vs USA Live: पाकिस्तान को मिली थी हार
यूएसए के खिलाफ पाकिस्तानी टीम संभलकर मुकाबला खेलना चाहेगी। इससे पहले भी संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में झटका दिया था। यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था और फुल मेंबर नेशन के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की थी। इसके अलावा मोनांक पटेल की अगुवाई वाली टीम ने अपने पहले मैच में भारत को मुश्किलों में डाला था और ऐसे में पाकिस्तान को यूएसए से बचना होगा।
PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Live: यूएसए की टीम
एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, शेहान जयसूर्या, नोस्थुश केनजिगे, शयान जहांगीर, एहसान आदिल।
PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान की टीम
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, फखर जमान, नसीम शाह, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक।
PAK vs USA, T20 World Cup 2026 Live: लाइव ब्लॉग
पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। ये दोनों टीमें कोलंबो में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। पाकिस्तान और यूएसए के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाना है और इसके लिए टॉस 6:30 बजे होगा। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया था, जबकि यूएसए को भारत के खिलाफ 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।