यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs PAK: पाकिस्तान ने इंडिया चैंपियंस को हराया, युवराज-उथप्पा और पठान सब हुए फेल; रैना ने लड़ी अकेले लड़ाई
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में पाकिस्तान ने इंडिया चैंपियंस का विजय रथ रोक दिया है। 8वें मुकाबले में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ। पहले बल्ले ...और पढ़ें

HighLights
- WCL 2024 में पाकिस्तान ने भारत को हराया
- अकमल और शरजील ने खेली अर्धशतकीय पारी
- सुरेश का अर्धशतक गया बेकार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का 8वां मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने सामने हुए। इस मैच में पाकिस्तान ने इंडिया चैंपियंस को हराकर उसका विजयी रथ रोक दिया। पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में इंडिया चैंपियंस 175 रन ही बना सकी।
इस मैच में युवराज सिंह की जगह भारत की कप्तानी हरभजन सिंह ने की। वह पाकिस्तान के खिलाफ टॉस और बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। इंडिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान चैंपियंस की टीम इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना डाले। कामरान अकमल ने 40 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 77 रन तो जोड़ीदार शरजील खान ने महज 30 गेंद में 72 रन का योगदान दिया।
शरजील ने इरफान के ओवर में लिए 25 रन
आउट होने से पहले शरजील खान ने इरफान पठान के एक ओवर में 25 रन कूटे। इसके बाद पठान ओवर करने नहीं आए। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस की तरफ से मकसूद ने 26 गेंद में 51 और शोएब मलिक 18 गेंद में नाबाद 25 रन की पारी खेली। इंडिया चैंपियंस की तरफ से आरपी सिंह, अनुरीत सिंह, धवल कुलकर्णी और नेगी ने 1-1 विकेट हासिल किए।
धराशायी हुई इंडिया चैंपियंस
पाकिस्तान से मिले 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ से सुरेश रैना और अंबाती रायडू ही कुछ देर गेंदबाजों का सामने कर पाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रैना ने 40 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी। उनके अलावा अंबाती रायडू ने 23 गेंद पर 39 रन का योगदान दिया।
खबरें और भी
टॉप पर पहुंची पाकिस्तान चैंपियंस
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ रॉबिन उथप्पा 12 गेंद में 22, युवराज सिंह 11 गेंद में 14, इरफान पठान 9 गेंद में 15 और यूसुफ पठान बिना खाता खोले आउट हुए। पाकिस्तान चैंपियंस की तरफ से वहाब रियाज और शोएब मलिक ने 3-3 विकेट चटकाए। सोहेल तनवीर और सोहेल खान को 1-1 मिला। पाकिस्तान के इस जीत के साथ ही 6 अंक हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज हो गई है। इंडिया 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।