Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs BAN: बांग्लादेश ने बनाया 495 का स्कोर, निसांका के 187 रन की बदौलत श्रीलंका ने दिया करारा जवाब

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 08:29 PM (IST)

    श्रीलंका ने बांग्लादेश के 495 रन के स्कोर के जवाब में तगड़ा पलटवार किया है। श्रीलंका ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। तीसरे ...और पढ़ें

    पथुम निसांका ने खेली 187 रन की पारी। फोटो- श्रीलंका क्रिकेट
    पथुम निसांका ने खेली 187 रन की पारी। फोटो- श्रीलंका क्रिकेट

    HighLights

    1. बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 495 रन
    2. इसके जवाब में श्रीलंका ने बनाए 364 रन
    3. पथुम निसांका ने खेली 187 रन की पारी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की पहली पारी 495 रन पर समेटने के बाद श्रीलंका ने पलटवार किया। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल श्रीलंका को मैच में बनाए रखा। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। कामिंडू मेंडिस 37 रन और धनंजय डी सिल्वा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर बांग्लादेश की पहली पारी 484 रन में 11 रन और जुड़े। असिथा फर्नांडो ने आखिरी बल्लेबाज को आउट कर 495 रन पर पारी समेट दी। फर्नांडो ने कुल चार विकेट चटकाए। 495 रन के जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 47 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। लाहिरु उदारा 29 रन बनाकर आउट हुए।

    नहीं चला एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला

    हालांकि, इसके बाद दिनेश चंडीमल और पथुम निसांका के बीच दूसरे विकेट के लिए 238 गेंद पर 157 रन की साझेदारी हुई। चंडीमल 54 रन बनाकर आउट। वहीं, दूसरे छोर पर जमे निसांका ने अपना शतक पूरा किया। यह उनका घरेलू मैदान पर पहला टेस्ट शतक रहा। निसांका को अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे एंजेलो मैथ्यूज का साथ थोड़े समय के लिए मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 137 गेंद पर 89 रन की साझेदारी हुई।

    दोहरे शतक से चूके निसांका

    पथुम निसांका अपना दोहरा शतक बनाने से चूक गए। उन्हें हसन महमूद ने 187 के स्कोर पर आउट किया। श्रीलंका, बांग्लादेश की पहली पारी से महज 127 रन पीछे है। वहीं, बांग्लादेश के लिए हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, नईम हसन और मोमिनुल हक ने एक-एक विकेट हासिल किए। मैच में अभी दो दिन का खेल बचा हुआ है। देखने वाली बात होगी क्या चौथे दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों को मदद मिलेगी या नहीं?

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SL vs BAN: बारिश ने दिया श्रीलंका को वापसी करने का मौका, शांतो और रहीम की शतकीय पारी से बांग्लादेश का विशाल स्कोर