PBKS vs LSG Highlights: पंजाब ने IPL में रचा इतिहास, लखनऊ को थमाई शर्मनाक हार
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Highlights: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ पीबीकेएस ने सीजन की 5वीं जीत हासिल कर ली है।
-1776602964725_m.webp)
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs LSG Highlights: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना हुआ। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट खोकर 200 रन बना सकी और उन्हें 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पीबीकेएस के लिए प्रियांश आर्या ने 93 रनों की पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने भी 87 रन बनाए। लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 43 रन बनाए।
PBKS vs LSG Live: पंजाब ने जीता मुकाबला
पंजाब का आईपीएल 2026 में विजयी अभियान जारी है। पंजाब ने सीजन का पांचवां मुकाबला जीत लिया है और उनका एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। पंजाब आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है, जो पहले 6 मैचों में से एक भी मैच नहीं हारी है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए थे। उनके लिए प्रियांश आर्या ने 93, जबकि कूपर कोनोली ने 87 रन बनाए। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव और एम. सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। लखनऊ की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना सकी और उन्हें 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 43 रनों की पारी खेली। ऐडन मार्करम ने 42 रनों की पारी खेली और वे आखिरी ओवर में आउट हुए। पंजाब के लिए मार्को यानसेन ने सबसे अधिक 2 विकेट अपने नाम किए।
PBKS vs LSG Live: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा
लखनऊ सुपर जांयट्स ने 2 विकेट जल्दी गिरा दिए हैं। पंत के बाद निकोलस पूरन कैच आउट हुए। पूरन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और उन्होंने 9 गेंदों पर 9 रन बनाए। अब मुकुल चौधरी बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
PBKS vs LSG Live: कप्तान पंत फिफ्टी से चूके
लखनऊ सुपर जांयट्स का तीसरा विकेट गिर गया है। अर्शदीप सिंह ने 13वें ओवर में पंत को पवेलियन भेजा। पंत फिफ्टी से चूक गए और उन्होंने 23 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्कों के साथ ही 1 चौका लगाया।
PBKS vs LSG Live: चहल ने तोड़ी साझेदारी
मिचेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हो चुकी थी। युजवेंद्र चहल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श को जेवियर बार्टलेट के हाथों कैच आउट कराया। मार्श ने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए। अब निकोलस पूरन मैदान पर उतर चुके हैं।
PBKS vs LSG Live: पावरप्ले हुआ खत्म
पावरप्ले के आखिरी ओवर में आयुष बडोनी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 21 गेंदों पर 35 रन की अहम पारी खेली। विजयकुमार वैशाक ने आयुष का विकेट चटकाया। 6 ओवर के बाद लखनऊ को स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन है।
PBKS vs LSG Live: लखनऊ को मिली अच्छी शुरुआत
255 रन चेज करने उतरी लखनऊ ने सलामी जोड़ी में बदलाव किया। मिचेल मार्श के साथ एडेन मार्कराम की जगह आयुष बदोनी मैदान में आए। दोनों ने अपनी पारी को बुनना शुरू किया। 4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 44 रन है। पंजाब को अब तक कोई विकेट नहीं मिला है। बडोनी 20 और मार्श 23 रन बना चुके हैं।
PBKS vs LSG Live: 20वें ओवर में आउट हुए शशांक सिंह
20वें ओवर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस (29) आउट हुए। सिंह 6 गेंदों पर 17 रनों का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह मौजूदा सीजन में एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले आरसीबी ने चेन्नई के विरुद्ध 250 रन बनाए थे। इसके अलावा यह पंजाब का लीग में दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले पंजाब ने 2024 में कोलकाता के खिलाफ 262 रन बनाए थे।
पंजाब की ओर से 2 बल्लेबाज शतक से चूके। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों पर 93 तो कूपर कोनोली 46 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट लिए। शमी और मोहसिन खान के खाते में 1-1 सफलता आई।
पंजाब का सर्वोच्च पारी स्कोर
262/2 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
254/6 बनाम लखनऊ, मुल्लंनपुर, 2026
245/6 बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
243/5 बनाम गुजरात, अहमदाबाद, 2025
236/5 बनाम लखनऊ, धर्मशाला, 2025
आईपीएल की एक पारी में सबसे अधिक छक्के
24 - पंजाब बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
22 - हैदराबाद बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
22 - हैदराबाद बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
21 - आरसीबी बनाम पुणे, बेंगलुरु, 2013
21 - पंजाब बनाम लखनऊ, मुल्लंनपुर, 2026
PBKS vs LSG Live: नेहल आउट
पंजाब किंग्स का 5वां विकेट गिर गया है। 17वें ओवर नेहल वढेरा आउट हुए। मणिमारन सिद्धार्थ ने उन्हें पूरन के हाथों कैच आउट कराया। नेहल ने 7 गेंदों पर 13 रन बनाए। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 214 रन है।
PBKS vs LSG Live: 10 गेंद के भीतर पंजाब के गिरे 3 विकेट
कूपर कोनोल और प्रियांश आर्य के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। पंजाब ने 10 गेंद के भीतर 3 विकेट गंवा दिए हैं। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर कूपर कोनोली आउट हुए। अगले ओवर की दूसरी गेंद पर आर्य का विकेट गिरा। इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शमी को कैच थमा दिया। अय्यर ने 6 गेंदों पर 5 रन की धीमी पारी खेली।
PBKS vs LSG Live: प्रियांश आर्य का नहीं बना शतक
कूपर कोनोल के बाद प्रियांश आर्य भी शतक से चूक गए। सेल्फलेस बल्लेबाजी कर हरे आर्य ने 37 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। मिचेल मार्श ने बाउंड्री पर उनका कैच लिया। अब अय्यर का साथ देने के लिए मार्कस स्टोइनिस आ चुके हैं।
PBKS vs LSG Live: कूपर कोनोली शतक से चूके
बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे कूपर कोनोली शतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। इस दौरान इस बैटर ने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके और प्रियांश आर्य के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी हुई। प्रिंस यादव ने इस पार्टनरिशप को तोड़ा। अब कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
आईपीएल में पंजाब के लिए 150 से अधिक साझेदारी
- 206 - एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श बनाम आरसीबी, धर्मशाला, 2011
- 183 - केएल राहुल और मयंक अग्रवाल बनाम राजस्थान, शारजाह, 2020
- 182 - प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली बनाम लखनऊ, मुल्लांपुर, 2026
PBKS vs LSG Live: 13वें ओवर में बने 32 रन
लखनऊ की ओर से 13वां ओवर एडेन मार्कराम ने किया। इस ओवर में 32 रन बने। यह आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर है। कूपर कोनोली ने 3 और प्रियांश आर्य ने 2 छक्के लगाए। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 179 रन है।
PBKS vs LSG Live: 10 ओवर का खेल समाप्त
प्रियांश आर्य अर्धशतक लगाने के बाद और खतरनाक होते जा रहे हैं। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। आर्य 65 और कूपर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ को अब विकेट की दरकार है।
PBKS vs LSG Live: पावरप्ले समाप्त
6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। 1 विकेट जल्दी खोने के बाद पंजाब किंग्स की पारी संभल गई है। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। प्रियांश आर्य 40 और कूपर कोनोली 19 रन बना चुके हैं।
PBKS vs LSG Live: पंजाब की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन सिंह का शिकार किया। प्रभसिमरन पहली गेंद पर आउट हुए। अब कूपर कोनोली मैदान पर आए हैं।
PBKS vs LSG Live: पंजाब की सलामी जोड़ी मैदान में
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की नजर तूफानी शुरुआत पर है। लखनऊ की ओर से शमी पहला ओवर कर रहे हैं।
PBKS vs LSG Live: लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
PBKS vs LSG Live: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
PBKS vs LSG Live: टॉस अपडेट
लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। लखनऊ ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। दिग्वेश राठी की जगह सिद्धार्थ को मौका मिला है। वहीं पंजाब ने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं की है।
PBKS vs LSG Live: लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
PBKS vs LSG Live: पंजाब किंग्स टीम
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद, पायल अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस।
PBKS vs LSG Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। दिन के मैच में राजस्थान का सामना कोलकाता से हुआ। वहीं शाम में पंजाब किंग्स और लखऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत होगी। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आप इस ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।