PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी बनी IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, पंजाब को 23 रन से हराया
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में सबसे पहले टिकट कटा लिया है। ...और पढ़ें

PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी ने पंजाब किंग्स के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी और ये मैच आरसीबी ने 23 रन से अपने नाम किया।
इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी। वहीं, लगातार छठी हार के बाद पंजाब किंग्स का सफर लगभग खत्म हो गया है। पंजाब का अब एक ही मुकाबला बचा है और उसे जीतने के बाद भी टीम 15 अंक तक ही पहुंच पाएगी और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना ना के बराबर है।
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया। बेंगलुरु की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।
उनके अलावा मिडिल ऑर्डर ठीक ठाक चला। शुरुआत ओपनर विराट कोहली ने 58 रन की पारी खेली और उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 76 रन की साझेदारी की और टीम को ये स्कोर खड़ा करने की नींव रखी।