PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी बनी IPL 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, पंजाब को 23 रन से हराया
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में सबसे पहले टिकट कटा लिया है।

PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 PBKS vs RCB Highlights: आरसीबी ने पंजाब किंग्स के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी और ये मैच आरसीबी ने 23 रन से अपने नाम किया।
इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी। वहीं, लगातार छठी हार के बाद पंजाब किंग्स का सफर लगभग खत्म हो गया है। पंजाब का अब एक ही मुकाबला बचा है और उसे जीतने के बाद भी टीम 15 अंक तक ही पहुंच पाएगी और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना ना के बराबर है।
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया। बेंगलुरु की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।
उनके अलावा मिडिल ऑर्डर ठीक ठाक चला। शुरुआत ओपनर विराट कोहली ने 58 रन की पारी खेली और उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 76 रन की साझेदारी की और टीम को ये स्कोर खड़ा करने की नींव रखी।
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी ने पीबीकेएस को 23 रन से हराया
आरसीबी ने पंजाब किंग्स के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी और ये मैच आरसीबी ने 23 रन से अपने नाम किया।
इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी। वहीं, लगातार छठी हार के बाद पंजाब किंग्स का सफर लगभग खत्म हो गया है।
PBKS vs RCB Live Cricket Score: आरसीबी का गिरा 7वां विकेट
आखिरी ओवर में शशांक सिंह के रूप में पंजाब की टीम का 7वां विकेट गिरा। रसिख सलाम की गेंद पर शशांक ने हेलीकॉप्टर शॉट खेला, लेकिन विराट कोहली ने उनका कैच लपक लिया। इस दौरान शशांक सिंह 27 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का गिरा छठा विकेट
पंजाब किंग्स का छठा विकेट मार्कस स्टोइनिस के रूप में गिरा। जोश हेजलवुड ने मार्कस को LBW आउट किया। इस दौरान वो 25 गेंद पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटी।
PBKS vs RCB Live Score: मार्कस को मिला जीवनदान
पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को जीवनदान मिला। क्रुणाल पांड्या की ऑफ स्टंप के बाहर डाली गेंद पर उन्होंने मिड विकेट की ओर स्वी शॉट खेला। इस दौरान फील्डर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन जैकब बैथेल के हाथों में गेंद लगकर जमीन पर गिर गई और 14 ओवर के बाद पीबीकेएस की टीम का स्कोर 134/5 रहा।
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का गिरा पांचवां विकेट
सुयश शर्मा ने सूर्यांश शेडगे को अपना शिकार बनाया, जिससे पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई।
RCB vs PBKS Live: कूपर कोनोली हुए आउट
पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने कूपर कोनोली को जैकब बेथेल के हाथों कैच आउट कराया। 62 रन के स्कोर पर पंजाब को चौथा झटका लगा। कूपर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब के गिरे तीन विकेट
पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख दार ने जितेश शर्मा के हाथों आउट कराया। इस दौरान अय्यर तीन गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की टीम का टॉप ऑर्डर 19 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुका। लगातार अपने पिछले 5 मैच गंवाने के बाद पंजाब किंग्स की टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
PBKS vs RCB LIVE Cricket Score: प्रियांश आर्या आउट
बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब को पहला झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार ने प्रियांश आर्या को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रियांश अपना खाता भी नहीं खोल सके और 3 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए।
PBKS vs RCB LIVE Cricket Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।
PBKS vs RCB LIVE Cricket Score: आरसीबी ने पंजाब को दिया 223 रन का टारगेट
टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब को 223 रन का लक्ष्य दिया। विराट ने 58 रन तो वेंकटेश अय्यर ने 73 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट के साथ 76 रन की साझेदारी की और आरसीबी की मैच में वापसी करा दी। पंजाब की ओर से हरप्रीत ब्रार ने 2 और युजवेंद्र चहल ने एक विकेट चटकाया।
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का गिरा तीसरा विकेट
पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को प्रियांश आर्य के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान किंग कोहली 37 गेंद का सामना करते हुए 58 रन बनाकर आउट हुए।
15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 157/3 रहा।
PBKS vs RCB LIVE Score: कोहली ने 31 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
विराट कोहली ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक जड़ दिया। ये आईपीएल में उनका 67वां अर्धशतक रहा। 12 ओवर के खेल के बाद आरसीबी की टीम ने 2 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं।
PBKS vs RCB Cricket Live Score: पंजाब किंग्स को दूसरी सफलता
पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर हरप्रीत ब्रार ने पंजाब किंग्स को दूसरी सफलता दिलाई। ऑफ स्टंप के काफी बाहर की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने बैकफुट कवर के ऊपर से हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद श्रेयस अय्यर के हाथों में चले गई और इस तरह 97 रन पर आरसीबी को दूसरा झटका लगा।
PBKS vs RCB Live Score: कोहली ने 500 रन का आंकड़ा पार किया
आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा बार (9 बार) 500 प्लस का आंकड़ा पार करने के मामले में विराट कोहली टॉप पर है। डेविड वॉर्नर ने (7 बार) 500 प्लस का आंकड़ा आईपीएल सीजन में हासिल किया है।
IPL में सबसे ज्यादा 500+ रन वाले सीजन
9 - विराट कोहली
7 - डेविड वॉर्नर
7 - केएल राहुल
5 - शिखर धवन
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का गिरा पहला विकेट
21 रन के स्कोर पर आरसीबी को पहला झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा। हरप्रीत बरार ने जैकब बेथेल को बोल्ड किया। इस दौरान जैकब 7 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए।
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की बैटिंग शुरू
आरसीबी की पारी का आगाज करने विराट कोहली और जैकब बैथेल आए है और पहले ओवर के खेल तक टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 4 रन बनाए।
1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4/0 रहा।
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी-पीबीकेएस की प्लेइंग-11
PBKS- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) , कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, हरप्रीत बराड, लॉकी फर्ग्युसन, अर्शदीप सिंह, युज़वेंद्र चहल
इम्पैक्ट विकल्प: मार्कस स्टोयनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे
RCB- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पड़िक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
इम्पैक्ट विकल्प: रासिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान
RCB vs PBKS Live Score: टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। मैं आंकड़ों पर नहीं जा रहा हूं। हम साफ देख रहे हैं कि मैच किस तरह आगे बढ़ रहे हैं। अगर हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी अच्छी करें, तो टॉस मायने नहीं रखता। मुझे पता नहीं था कि कप्तान के तौर पर यह मेरा 100वां मैच है, लेकिन जीत मिले तो ज्यादा खुशी होगी। हमारी गेंदबाजी शानदार रही है, लेकिन हमें दबाव का आनंद लेना होगा। बरार और लॉकी टीम में आए हैं।
RCB vs PBKS Live Score: जितेश शर्मा को सौंपी टीम की कमान
Captain Jitesh Sharma. Ready for duty in Dharamshala today. 🫡❤️ pic.twitter.com/o361DhahpS
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 17, 2026
RCB vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, चुनी बॉलिंग
पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बैटिंग करेगी। आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जितेश शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।
RCB vs PBKS Live Score: रजत पाटीदार आज मैच के लिए उपलब्ध नहीं
आरसीबी की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान रजत पाटीदार पंजाब के खिलाफ मैच लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं, जबकि उनकी गैरमौजूदगी में जितेश शर्मा कप्तानी जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। ये जानकारी ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने दी है।
PBKS vs RCB Live Score: कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के निशाने पर आज एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। किंग कोहली बतौर ओपनर आईपीएल में अपने 5500 रन पूरे करने के करीब है। उन्हें पंजाब के खिलाफ आज मैच में 7 रन की दरकार होगी और ऐसा करने के साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में 5,500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन (6362) और डेविड वॉर्नर (5910) के साथ शामिल हो जाएंगे।
PBKS vs RCB Live Score: विराट कोहली पर सबकी नजरें
पंजाब किंग्स की कमजोर गेंदबाजी लाइन-अप की कमजोरियों का फायदा उठाकर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में हर किसी की नजरें विराट कोहली पर रहने वाली हैं, जो पिछले मैच में शतक जड़कर आ रहे हैं।
PBKS vs RCB Live Score: धोनी की बराबरी करेंगे श्रेयस अय्यर
बतौर कप्तान आज श्रेयस अय्यर आईपीएल का 100वां मैच खेलने उतरेंगे। आरसीबी के खिलाफ धर्मशाला में वो खास मुकाम हासिल करेंगे। अय्यर ने अभी तक 99 आईपीएल मैच की कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 56 मैच जीते और 40 मैच हारे हैं, जबकि तीन मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। उनका जीत का रिकॉर्ड 58.3 प्रतिशत है, जो कि आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी के बराबर है।
इतना ही नहीं, बता दें कि श्रेयस अय्यर आईपीएल के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने 3 अलग-अलग टीमों की कप्तानी कर उन्हें फाइनल में पहुंचाया है। साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (चैंपियन भी बनाया) और पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम शामिल हैं।
PBKS vs RCB Live Score: कितनी बार आमने-सामने?
कुल मैच- 37
आरसीबी ने जीते- 19
पीबीकेएस ने जीते-18
PBKS vs RCB Live Score: बतौर कप्तान Shreyas Iyer का 100वां IPL मैच
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर आज कप्तान के तौर पर अपना 100वां आईपीएल मैच खेलने उतरेंगे। धर्मशाला में आज उनकी टीम (पंजाब किंग्स) का सामना आरसीबी से होगा। पंजाब की टीम लगातार 5 मैच गंवाने के बाद आज हार के सिलसिले को रोकने के लिए बेताब है।
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीमें
पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद
आरसीबी- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, विकी ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब के लिए करो या मरो वाला मैच
पंजाब किंग्स की टीम लगातार पिछले अपने 5 मैच हारने के बाद आज आरसीबी से सामना करेगी। ये मैच पंजाब की टीम अगर हार जाती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें 90 प्रतिशत तक खत्म हो सकती है।
PBKS vs RCB Live Score, IPL 2026: प्लेऑफ की टिकट से एक जीत दूर आरसीबी
आरसीबी की टीम के पास मौका है कि वो आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन जाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ अगर धर्मशाला में खेले गए मैच को अगर आरसीबी की टीम जीत जाए तो उनकी प्लेऑफ में एंट्री हो जाएगी। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम के पास मौका है कि वो लगातार 5 मैच गंवाने के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेंगी।
PBKS vs RCB Live: नमस्कार, स्वागत है आपका लाइव ब्लॉग में
नमस्कार स्वागत है आपका दैनिक जागरण के (पंजाब बनाम आरसीबी) मैच के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको आईपीएल 2026 के 61वें मैच पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की सभी लाइव अपडेट्स मिलेंगी।