PBKS vs RR Highlights: यशस्वी और डोनोवान फरेरा के तूफान ने रोका पंजाब का विजयी रथ, राजस्थान ने 6 विकेट से जीता मैच
Punjab Kings vs Rajasthan Royals: सीजन की पहली हार के बाद भी पंजाब किंग्स अंक तालिका में पहले स्थान पर ही है। वहीं राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर आ गई है। राजस्थान ने नौ मैचों में से छह में जीत हासिल की है और तीन में उसे हार मिली है।
-1777398446893_m.webp)
पंजाब किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के तूफान के बाद डोनोवान फरेरा और इम्पैक्ट प्लेयर शुभम दुबे की आतिशी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसके ही घर में छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पंजाब का अजेय क्रम भी थम गया है। उसे इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान को जीत के लिए 223 रन बनाने थे जो उसने 19.2 ओवरों में बना लिए।
राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। यशस्वी ने 27 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के के दम पर 51 रन बनाए। डोनोवान फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई जिसमें 12 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाने वाले शुभम दुबे का भी अहम रोल रहा।
इससे पहले, प्रभसिमरन सिंह के शानदार अर्धशतक के बाद आखिरी के ओवरों में मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी के दम पर पंजाब 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 222 रन बनाए। ये स्कोर ज्यादा हो सकता था लेकिन 13वें ओवर से राजस्थान ने पंजाब की रनगित को कंट्रोल किया जिसका असर देखने को मिला। आखिरी के तीन ओवरों में स्टोइनिस ने तेजी से रन बनाते हुए पंजाब का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।
पंजाब के लिए प्रभसिमरन ने 44 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। स्टोइनिस ने 20 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। उन्होंने आखिरी ओवर में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को मिली पहली हार
आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर फरेरा ने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया और राजस्थान को छह विकेट से जीत दिला दी। इसी के साथ पंजाब का विजयी रथ रुक गया। ये उसकी इस सीजन की पहली हार है।
PBKS vs RR Live Score: फर्ग्यूसन का अच्छा ओवर
17वां ओवर फेंकने आए फर्ग्यूसन ने अच्छी गेंदबाजी की है और सिर्फ आठ रन दिए हैं। तीन ओवरों में अब राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 35 रन। दुबे और फरेरा पर बड़ी जिम्मेदारी है।
PBKS vs RR Live Score: 16 ओवरों का खेल खत्म
16 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। राजस्थान ने चार विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए चार ओवरों में 43 रनों की जरूरत है।
PBKS vs RR Live Score: चहल ने पराग को फंसाया
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने एक और शिकार कर लिया। उन्होंने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट कर दिया। आखिरी गेंद पर पराग ने बड़ा शॉट खेलना चाहा और डीप मिडविकेट के पास सूर्यांश ने उनका कैच लपका। रियान ने 16 गेंदों पर 29 रन बनाए।
PBKS vs RR Live Score: यशस्वी लौटे पवेलियन
यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। 12वें ओवर का दूसरी गेंद पर चहल ने उनको प्रियांश के हाथों कैच कराया। यशस्वी ने 27 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा।
PBKS vs RR Live Score: यशस्वी का अर्धशतक पूरा
12वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार यशस्वी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनका इस सीजन का तीसरा अर्धशतक है।
PBKS vs RR Live Score: चहल ने किया जुरेल का शिकार
युजवेंद्र चहल ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दे दिया है। चहल की फुलटॉस को जुरेल लॉन्ग ऑन पर मार्को यानसेन के हाथों में खेल बैठे। उन्होंने 20 गेंदों पर 16 रन बनाए जिसमें एक छक्का शामिल रहा।
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर चौके के साथ राजस्थान ने अपना स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। नौ ओवरों के बाद राजस्थान ने एक विकेट खोकर 103 रन बनाए हैं।
PBKS vs RR Live Score: पावरप्ले खत्म
राजस्थान का पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में राजस्थान ने एक विकेट खोकर 84 रन बनाए हैं। हालांकि, पंजाब को वैभव सूर्यवंशी का विकेट मिल गया है।
PBKS vs RR Live Score: वैभव की पारी खत्म
पंजाब को पहली सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव को अय्यर के हाथों कैच कराया। इस युवा बल्लेबाज ने 16 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे।
PBKS vs RR Live Score: वैभव ने मचाया तूफान
वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अवतार में बल्लेबाजी की है और पंजाब को परेशानी में डाल दिया है। राजस्थान ने तीन ओवरों में ही 44 रन बना दिए हैं।
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू
राजस्थान की पारी शुरू हो गई है। वैभव और यशस्वी मैदान पर उतरे और पंजाब के लिए पहला ओवर फेंकने वाले अर्शदीप के ओवर में 15 रन ले लिए। ये सभी रन वैभव ने बनाए।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब की पारी खत्म
मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में दो छक्के और तीन छक्कों की मदद से पंजाब को 222 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने 22 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल रहे।
PBKS vs RR Live Score: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
श्रेयस अय्यर का विकेट गिर गया है। वह 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। नांद्रे बर्गर की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 27 गेंदों पर 30 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा।
PBKS vs RR Live Score: 16 ओवरों का खेल खत्म
पंजाब की पारी के 16 ओवर हो चुके हैं। पंजाब ने तीन विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं। 12वें ओवर के बाद से पंजाब की रन गति ज्यादा तेज नहीं रही है। आखिरी के चार ओवरों में टीम तेजी से रन बनाने की कोशिश करेगी। कप्तान अय्यर और मार्कस स्टोइनिस मैदान पर हैं।
PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन लौटे पवेलियन
प्रभसिमरन सिंह की पारी का अंत यश ने कर दिया है। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन कवर्स पर कप्तान द्वारा लपके गए। उन्होंने 44 गेंदों पर 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा।
PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन ने पूरा किया अर्धशतक
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रभसिमरन ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनका इस सीजन का चौथा अर्धशतक है।
PBKS vs RR Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। पंजाब ने दो विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। प्रभसिमरन और कप्तान अय्यर इस समय मैदान पर हैं।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार
पंजाब का स्कोर 100 के पार चला गया गया है। नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन ने चौका मार अपनी टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। नौ ओवरों के बाद उसका स्कोर दो विकेट पर 101 रन है।
PBKS vs RR Live Score: कूपर कोनोली आउट
नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर यश ने कूपर को पवेलियन भेज दिया। फरेरा ने लॉन्ग ऑफ पर ये कैच लपका। कूपर ने 14 गेंदों पर 30 रन बनाए जिसमें दो चौके और तीन छक्के मारे।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब की दमदार बल्लेबाजी
आठ ओवरों का खेल खत्म हो गया है और पंजाब ने एक विकेट खोकर 95 रन बनाए हैं। राजस्थान के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।
PBKS vs RR Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। शुरुआती छह ओवरों में पंजाब के बल्लेबाजों ने दमदार बल्लेबाजी की है और विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। राजस्थान के लिए इस समय प्रभसिमरन और कूपर कोनोली को रोकना मुश्किल लग रहा है।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब का अर्धशतक पूरा
पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंजाब के 50 रन पूरे हो गए। राजस्थान के गेंदबाजों के लिए रन रोकना परेशानी साबित हो रहा है।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका
पंजाब किंग्स को पहला झटका लग गया है। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आर्चर ने नांद्रे बर्गर के हाथों प्रियांश को कैच कराते हुए राजस्थान को पहला झटका दिया। प्रियांश ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 11 गेंदों पर 29 रन बनाए। तीन ओवरों बाद पंजाब का विकेट एक विकेट के नुकसान पर 37 रन है।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू
पंजाब की पारी शुरू हो गई है। प्रभसिमरन सिंह के साथ प्रियांश आर्या मैदान पर आए हैं। राजस्थान के लिए पहला ओवर जोफ्रा आर्चर फेंक रहे हैं।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स बेंच: विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, यश पुंजा
राजास्थान की बेंच:रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान की पहले गेंदबाजी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने दो बदलाव किए हैं। रवि बिश्नोई और शिमरॉन हेटमायर बाहर गए हैं। उनकी जगह दासुन शनाका और यश आए हैं। पंजाब किंग्स ने भी दो बदलाव किए हैं। जेवियर बार्टलेट की जगह लॉकी फर्ग्यूसन आए हैं। वहीं शशांक को बाहर जाना पड़ा है उनकी जगह सूर्यांश आए हैं।
PBKS vs RR Live Score: गेंदबाजों पर दारोमदार
दोनों की टीमों की बल्लेबाजी बेहद तूफानी और मजबूत मानी जाती है ऐसे में दोनों टीमों के गेंदबाजों पर काफी कुछ निर्भर करेगा। जिस टीम की गेंदबाजी अच्छी रहेगा उस टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है।
PBKS vs RR Live Score: रियान पराग की फॉर्म चिंता
राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता की बात है। उन्होंने अभी तक कप्तानी पारी नहीं खेली है। वैभव और यशस्वी जायसवाल के अलावा ध्रुव जुरेल ने टीम की बल्लेबाजों को संभाले रखा है।
PBKS vs RR Live Score: हेड टू हेड
आईपीएल में अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं जिसमें से 12 पंजाब ने जीते हैं तो वहीं 17 में राजस्थान को जीत मिली है। एक मैच रद रहा है।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को नहीं मिली हार
पंजाब किंग्स इस आईपीएल में अभी तक इकलौती ऐसी टीम है जिसने हार का स्वाद नहीं चखा है। उसने सात मैच खेले हैं जिसमें छह में जीत मिली है जबकि एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। पिछले मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का टारगेट हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था।
PBKS vs RR Live Score: पंजाब के सामने राजस्थान
आईपीएल-2026 में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। इस मैच में सभी की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी जो अपनी तूफानी बैटिंग से कहर ढाते आ रहे हैं। वहीं देखना होगा कि क्या आज पंजाब का अजेय रथ रुकता या ये जारी रहता है।