Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs SRH Highlights: मुल्‍लांपुर में बरसे पंजाबी मुंडे, हाई स्‍कोरिंग मैच में पंजाब ने हैदराबाद को दी करारी शिकस्‍त

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 07:23 PM (IST)

    Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Highlights: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिक ...और पढ़ें

    PBKS vs SRH Live Cricket Score

    PBKS vs SRH Live Cricket Score

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs SRH Highlights IPL 2026: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। 

    पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। पंजाब को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 19वें ओवर में ही चेज कर लिया।

    हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 28 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 38 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने भी 39 रनों की पारी खेली।

    पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। शशांक सिंह 9 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा सलामी बल्‍लेबाज प्रियांश आर्य ने 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 51 रन बनाए। पंजाब इस सीजन अविजित है।