Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UAE vs AFG: शारजाह में आया Gurbaz का तूफान, 14 गेंदों में कूटे 70 रन, जड़ा तूफानी शतक, अफगानिस्तान ने दर्ज की धमाकेदार जीत

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 07:00 AM (IST)

    टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हजरतुल्लाह जजई महज 13 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इसके बाद गुरबाज को इ ...और पढ़ें

    AFG vs UAE: गुरबाज ने ठोका तूफानी शतक।
    AFG vs UAE: गुरबाज ने ठोका तूफानी शतक।

    HighLights

    1. अफगानिस्तान ने यूएई को पहले टी-20 इंटरनेशनल में दी मात
    2. गुरबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ठोका टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शारजाह का मैदान एक और ऐतिहासिक पारी का गवाह बना है। इस बार यह धमाकेदार पारी रहमानुल्लाह गुरबाज के बल्ले से निकली है। यूएई के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में गुरबाज ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई।

    तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक भी ठोका। गुरबाज की धमाकेदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने यूएई को 72 रन से हार का स्वाद चखाया।

    गुरबाज के तूफान में उड़ा यूएई

    टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हजरतुल्लाह जजई महज 13 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद गुरबाज को इब्राहिम जदरान का अच्छा साथ मिला। जदरान एक छोर संभालकर खड़े रहे, तो दूसरे छोर से गुरबाज ने यूएई के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। गुरबाज ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 50 गेंदों पर अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया। गुरबाज ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 7 चौके और सात छक्के जमाए।

    जदरान ने भी जमाया बल्ले से रंग

    गुरबाज और जदरान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। जदरान ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 59 रन की तेज तर्रार पारी खेली। गुरबाज ने 52 गेंदों पर 100 रन कूटे, जिसमें से 70 रन उन्होंने सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 203 रन लगाए।

    यह भी पढ़ें'हमारे पास अभी पुजारा से बेहतर बल्लेबाज नहीं', शर्मनाक हार के बाद फूटा Harbhajan का गुस्सा; Rahane को ड्रॉप करने पर भी उठाए सवाल

    यूएई का बैटिंग ऑर्डर रहा फ्लॉप

    204 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम किसी भी समय मैच में नजर नहीं आई। टीम की ओर से वृत्ति अरविंद ने 70 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उन्होंने यह 70 रन बनाने के लिए 64 गेंदों का सामना किया। यूएई की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 131 रन ही लगा सकी। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, नवीन उल हक की झोली में एक विकेट आया।

    खबरें और भी