Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranji Trophy Round-6: सचिन-पुजारा के बल्ले से निकले शतक, पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल ने मचाया धमाल

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 09:37 PM (IST)

    रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार 9 फरवरी को पुजारा ने 230 गेंद पर 110 रनों की पारी खेली। सौराष्ट्र ने राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड 6 ग्रुप ए मैच क ...और पढ़ें

    रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा का एक और शतक। फाइल फोटो
    रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा का एक और शतक। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में एक और शतक जड़ दिया है। शुक्रवार, 9 फरवरी को पुजारा ने 230 गेंद पर 110 रनों की पारी खेली। सौराष्ट्र ने राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड 6 ग्रुप ए मैच के पहले दिन स्टंप्स तक 242/4 का स्कोर बना लिया है।

    वहीं, ग्रुप बी मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक बनाए। शॉ ने 185 गेंद में 18 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 159 रन बनाए, जबकि लालवानी ने 238 गेंद में 102 रन का योगदान दिया।

    सचिन बेबी ने जड़ा शतक

    दोनों ने पहले विकेट के लिए 244 रन जोड़े, लेकिन छत्तीसगढ़ ने स्टंप्स तक मुंबई को 310/4 पर रोक दिया। इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में, सचिन बेबी ने 110* रन बनाए, जबकि स्टंप्स तक केरल बनाम बंगाल का स्कोर 265/4 था।

    यह भी पढ़ें- AUS vs WI: डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा का दमदार प्रदर्शन, पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 11 रन से हराया

    रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड 6 के पहले दिन का संक्षिप्त स्कोर

    एलीट ग्रुप ए

    • हरियाणा (338/6) बनाम झारखंड
    • सर्विसेज (191/3) ने मणिपुर (67) को 124 रन से आगे कर दिया
    • विदर्भ (111/1) महाराष्ट्र (208) से 97 रन पीछे
    • सौराष्ट्र (242/4) बनाम राजस्थान

    एलीट ग्रुप बी

    • मुंबई (310/4) बनाम छत्तीसगढ़
    • केरल (265/4) बनाम बंगाल
    • आंध्र (236/4) बनाम उत्तर प्रदेश
    • असम (235/5) बनाम बिहार

    एलीट ग्रुप सी

    • चंडीगढ़ (282/6) बनाम त्रिपुरा
    • कर्नाटक (288/5) बनाम तमिलनाडु
    • गुजरात (250/8) बनाम पंजाब
    • रेलवे (293/9) बनाम गोवा

    एलीट ग्रुप डी

    • उत्तराखंड (232/3) बनाम ओडिशा
    • मध्य प्रदेश (314/6) बनाम बड़ौदा
    • हिमाचल प्रदेश (24/1) दिल्ली (264) से 240 रन पीछे
    • जम्मू-कश्मीर (106 और 0/1) पुडुचेरी (172) से 66 रन पीछे

    प्लेट ग्रुप (सेमीफाइनल)

    • पहला सेमीफाइनल: हैदराबाद (383/5) बनाम नागालैंड
    • दूसरा सेमीफ़ाइनल: मेघालय (115/5) मिजोरम (144) से पीछे

    खबरें और भी

    रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड 6 के ग्रुप सी मैच में, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कर्नाटक बनाम तमिलनाडु स्टंप्स तक 288/5 पर पहुंच गया। कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 216 गेंदों पर नाबाद 151 रन की पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने प्रतियोगिता के शुरुआती दिन 12 चौके और छह छक्के लगाए।

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2024: पृथ्‍वी के शतक से हिल गया आसमानी रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी