Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranji Trophy Round-Up: उत्‍तर प्रदेश और जीत के बीच में मोखड़े ने जमाए पैर, विदर्भ को जीत के लिए चाहिए 110 रन

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 11:05 PM (IST)

    रणजी के ग्रुप ए के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में उत्तर प्रदेश की जीत के बीच क्रीज पर डटे विदर्भ के अमन मोखड़े सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। विदर्भ को नॉक ...और पढ़ें

    रणजी ट्रॉफी में 3 दिन का खेल समाप्‍त।

    रणजी ट्रॉफी में 3 दिन का खेल समाप्‍त।

    नागपुर, पीटीआई। रणजी के ग्रुप ए के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में उत्तर प्रदेश की जीत के बीच क्रीज पर डटे विदर्भ के अमन मोखड़े सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। विदर्भ को नॉकआउट में जाने के लिए इस मुकाबले 110 रन की जरूरत है, जबकि उत्तर प्रदेश को चौथे दिन छह विकेट की दरकार है। अमन मोखाडे 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    उप्र के पहली पारी में 237 रन के जवाब में विदर्भ ने भी उतने ही रन बनाए थे। हालांकि, विदर्भ ने उप्र को दूसरी पारी में 200 रन पर समेट दिया, लेकिन अब 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, विदर्भ 91 रन पर चार विकेट गंवा चुका है।

    अनुभवी रविकुमार समर्थ (11) तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर अमन का साथ छोड़कर जा चुके हैं। उप्र के स्पिनर शिवम शर्मा तीन विकेट ले चुके हैं और पिच को देखते हुए वह आखिरी दिन और घातक हो सकते हैं। उप्र के लिए दूसरी पारी में आदित्य शर्मा (44), ध्रुव जुरैल (40) ने अहम योगदान दिया।

    मेहरा के पंच से दिल्ली की वापसी

    ग्रुप डी के मुकाबले में दिल्ली ने तीसरे दिन दिविज मेहरा के पांच विकेट लेने के बाद वैभव कांडपाल (61) और आयुष दोसेजा (62 नाबाद) के अर्धशतकों की बदौलत वापसी करते हुए मुंबई के विरुद्ध कुल 110 रन की बढ़त बना ली। कांडपाल और दोसेजा ने 106 रन की साझेदारी करके मुंबई को रोके रखा, लेकिन हिमांशु सिंह (2/23) ने दिन के आखिर में इस साझेदारी को तोड़ दिया। ऐसे में स्टंप्स तक दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 206 रन था। मेहरा ने रणजी ट्राफी में मुंबई के विरुद्ध दूसरी बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

    खबरें और भी

    बंगाल की जीत में शाहबाज ने लिए 11 विकेट

    स्पिन आलराउंडर शाहबाज अहमद ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट चटकाए, जिससे बंगाल ने हरियाणा को तीन दिन के भीतर ही 188 रन से हराकर अजेय रहते हुए रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शाहबाज ने दूसरी पारी में 38 रन देकर छह विकेट चटकाए, जिससे 294 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम 26.1 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में शहबाज ने 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round Up: बिहार प्लेट ग्रुप के फाइनल में, सचिन-बाबा के शतक गए बेकार; रिंकू सिंह ने बिखेरा जलवा

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round Up: कर्नाटक और महाराष्ट्र पारी से जीतकर शीर्ष पर पहुंचे, बंगाल भी जीत के करीब