Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranji Trophy Round up: घरेलू क्रिकेट में ईशान किशन ने ठोकी 8वीं सेंचुरी, पहले दिन विराट ने भी जड़ा शतक

    Updated: Fri, 18 Oct 2024 08:30 PM (IST)

    रणजी ट्रॉफी 2024 में इन दिनों राउंड 2 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन का खेल अब खत्‍म हो गया है। साई सुदर्शन के दोहरे शतक की बदौलत तमिलनाडु ने पह ...और पढ़ें

    ईशान किशन ने खेली शतकीय पारी। इमेज- बीसीसीआई
    ईशान किशन ने खेली शतकीय पारी। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. साई सुदर्शन ने लगाया दोहरा शतक
    2. तमिलनाडु ने पहले दिन बनाए 379 रन
    3. बंगाल बनाम बिहार मैच बारिश के कारण नहीं हुआ

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2024 में राउंड 2 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन का खेला समाप्‍त हो गया है। साई सुदर्शन के दोहरे शतक की बदौलत तमिलनाडु ने पहले दिन स्‍टंप तक 1 विकेट खोकर 379 रन बना लिए हैं। महाराष्‍ट्र को 126 पर समेटने के बाद मुंबई ने दिन का खेल समाप्‍त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं।

    एलीट ग्रुप ए

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा ने मेघालय के खिलाफ 29 रन पर दो विकेट गंवा दिये, लेकिन खराब रोशनी के कारण खेल को रोकना पड़ा। मुंबई ने महाराष्ट्र को 126 रन पर समेट दिया। शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर में रुतुराज गायकवाड़ और सचिन धास दोनों को शून्य पर आउट किया।

    मोहित अवस्थी और शम्स मुलानी ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में मुंबई के 17 वर्षीय सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने शतक जड़कर अपनी टीम को 94 रन की बढ़त दिला दी। श्रेयस अय्यर भी 59 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाकर डटे हुए हैं।

    पहले गेंदबाजी करते हुए सर्विसेज ने बड़ौदा के खिलाफ 249/3 स्‍कोर का लिया है। शिवालिक शर्मा और विष्णु सोलंकी ने नाबाद 214 रन की साझेदारी की। शिवालिक 120 और सोलंकी 102 रन बनाकर नाबाद हैं। जम्मू कश्मीर ने अब्दुल समद की 117 गेंदों में 127 रनों की बदौलत ओडिशा के खिलाफ अपनी पहली पारी में 270 रन बनाए।

    खबरें और भी

    पहले दिन स्टंप्स तक स्कोर

    • त्रिपुरा: 29-2 बनाम मेघालय
    • महाराष्ट्र: 126 बनाम मुंबई 220-3
    • बड़ौदा: 249-3 बनाम सर्विसेज
    • जम्मू एवं कश्मीर: 270 बनाम ओडिशा 15-1

    एलीट ग्रुप बी

    गुजरात ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। अरज़ान नागवासवाला ने 72 गेंदों पर 59 रन बनाए। महिपाल लोमरोर (89*) और यश कोठारी (84) ने राजस्थान को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 304-7 का स्कोर बनाने में मदद की। यश राठौड़ के 118 रन की बदौलत विदर्भ ने पहले दिन स्‍टंप तक 8 विकेट खोकर 261 रन बना लिए हैं।

    पहले दिन स्टंप्स तक स्कोर

    • गुजरात: 289-8 बनाम आंध्र प्रदेश
    • राजस्थान: 126 बनाम हिमाचल प्रदेश
    • उत्तराखंड :313-8 बनाम हैदराबाद
    • विदर्भ: 261-8 बनाम पुडुचेरी

    एलीट ग्रुप सी

    हरियाणा ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले दिन 242-6 का स्कोर बनाया। हिमांशु राणा की 176 गेंदों में 114 रन की पारी खेली। पंजाब ने मध्‍य प्रदेश के खिलाफ दिन का खेल खत्‍म होने तक 254/7 स्‍कोर कर लिया है। बंगाल-बिहार का मैच बारिश के भेंट चढ़ गया। केरल-कर्नाटक का मैच भी बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। केरल ने पहले दिन का खेल समाप्‍त होने तक 88 रन बना लिए हैं।

    पहले दिन स्टंप्स तक स्कोर

    • हरियाणा 242-6 बनाम उत्तर प्रदेश
    • पंजाब 254-7 बनाम मध्य प्रदेश
    • बंगाल बनाम बिहार: पहले दिन कोई खेल नहीं
    • केरल 88-0 बनाम कर्नाटक

    एलीट ग्रुप डी

    साई सुदर्शन के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत तमिलनाडु ने पहले दिन 379-1 स्‍कोर किया। वॉशिंगटन सुंदर भी 96 रन बनाकर नाबाद हैं। छत्तीसगढ़ का स्‍कोर खेल खत्‍म होने तक 236-2 है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम स्टंप्स तक 249-8 स्‍कोर कर चुकी है। झारखंड की ओर से विराट सिंह (103*) और कप्तान ईशान किशन (101) ने शतक लगाए। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नाजिम ने 96 रन बनाए। झारखंड का स्‍कोर 325/5 है।

    ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: शान मसूद के नेतृत्‍व में पहला टेस्‍ट जीती पाकिस्‍तान टीम, अब बाबर आजम को लेकर दिया बड़ा बयान!

    पहले दिन स्टंप्स तक स्कोर

    • तमिलनाडु: 379-1 बनाम दिल्ली
    • छत्तीसगढ़: 236-2 बनाम सौराष्ट्र
    • असम: 249-8 बनाम चंडीगढ़
    • झारखंड: 325-5 बनाम रेलवे

    एलीट ग्रुप

    • सिक्किम- 108 ऑलआउट बनाम गोवा- 90/0
    • नागालैंड- 236/8 बनाम मणिपुर
    • मिजोरम- 247 बनाम अरुणाचल प्रदेश- 101/3

    ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने फॉर्म में वापसी करते हुए बना डाला धांसू रिकॉर्ड, कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए खास क्‍लब में मारी एंट्री