RCB vs DC Highlights: दिल्ली ने बेंगलुरु को घर में घुसकर हराया, डेविड मिलर ने पलटा मैच
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला ...और पढ़ें

RCB vs DC Live Cricket Score
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs DC Highlights IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को मुकाबला चिन्नास्वामी में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 175 रन बना।
176 रन के टारगेट को दिल्ली ने 1 गेंद पहले 4 विकेट खोकर चेज कर लिया और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। अंतिम ओवर में डेविड मिलर ने 2 छक्के और 1 चौका लगाकर दिल्ली की जीत पक्की कर दी। इससे पहले केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतक लगाया था।