Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs LSG Highlights: बेंगलुरु ने लगाया जीत का चौका, लखनऊ को हराकर प्‍वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 11:09 PM (IST)

    Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Highlights: आईपीएल 2026 में बुधवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 ...और पढ़ें

    जीत पर दोनों टीमों की नजर।

    जीत पर दोनों टीमों की नजर।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs LSG Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में बुधवार को पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्‍कर हुई। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से शिकस्‍त दी।

    आरसीबी के कप्‍तान रजत पटीदार ने टॉस जीता। उन्‍होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श ने 40, मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन की पारी खेली। रसिख सलाम ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। भुवनेश्‍वर कुमार को 3 और क्रुणाल पांड्या को 2 सफलताएं मिलीं। 

    147 रनों के टारगेट को आरसीबी ने 16वें ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। विराट कोहली ने सबसे ज्‍यादा 49 रन की पारी खेली। कप्‍तान रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रनों का योगदान दिया। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रिंस यादव के खाते में 3 विकेट आए।