RCB vs LSG Highlights: बेंगलुरु ने लगाया जीत का चौका, लखनऊ को हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची
Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Highlights: आईपीएल 2026 में बुधवार को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया।

जीत पर दोनों टीमों की नजर।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs LSG Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में बुधवार को पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर हुई। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से शिकस्त दी।
आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श ने 40, मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन की पारी खेली। रसिख सलाम ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार को 3 और क्रुणाल पांड्या को 2 सफलताएं मिलीं।
147 रनों के टारगेट को आरसीबी ने 16वें ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रनों का योगदान दिया। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रिंस यादव के खाते में 3 विकेट आए।
RCB vs LSG Live: आरसीबी ने जीता मुकाबला
147 रनों के टारगेट को आरसीबी ने 16वें ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। बेंगलुरु ने 5 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले विराट कोहली ने 49 रन की पारी खेली।
RCB vs LSG Live: पाटीदार के बाद जितेश आउट
13वें ओवर में प्रिंस यादव ने आरसीबी को 2 झटके दिए। दूसरी गेंद पर उन्होंने कप्तान रजत को आउट किया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने जितेश शर्मा को अपने जाल में फंसा लिया। पंत की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग कर रहे मुकुल चौधरी ने जितेश का कैच लिया। जितेश ने 9 गेंदों का सामना किया और 23 रन बनाए।
RCB vs LSG Live: कप्तान पाटीदार आउट
विराट कोहली के बाद कप्तान रजत पाटीदार आउट हो गए हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रजत ने 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 13 गेंदों पर 27 कूट दिए। प्रिंस यादव की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने दिग्वेश राठी को कैच दे दिया।
RCB vs LSG Live: फिफ्टी से चूके विराट कोहली
विराट कोहली अर्धशतक की दहलीज पर पहुंचकर आउट हो गए। 11वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने बाउंड्री से अर्धशतक पूरा करना चाहा, हालांकि, वह कैच आउट हो गए। आवेश खान की गेंद पर निकोलस पूरन ने विराट का कैच लिया। कोहली ने 34 गेंदों पर 49 रन बनाए। वह पहली बार आईपीएल करियर में 49 रन पर आउट हुए हैं।
RCB vs LSG Live: देवदत्त पडिक्कल आउट
3 नंबर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और इतने ही रन बनाए। आवेश खान ने लखनऊ को यह सफलता दिलाई। अब कप्तान रजत पाटीदार मैदान पर आ चुके हैं।
RCB vs LSG Live: फिल सॉल्ट आउट
147 रन चेज करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में प्रिंस यादव ने फिल सॉल्ट को बोल्ड किया। सॉल्ट ने 8 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका लगाया। अब देवदत्त पडिक्कल मैदान पर आए हैं।
RCB vs LSG Live: लखनऊ ने बनाए 146 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श ने 40 और मुकुल ने 39 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में रसिख ने मुकुल और आवेश को अपने जाल में फंसाया।
RCB vs LSG Live: मुकुल हुए आउट
आखिरी ओवर में मुकुल चौधरी आउट हुए। रसिख सलाम ने उन्हें बोल्ड किया। मुकुल ने 28 गेंदों पर 39 रनों की जुझारू पारी खेली। लखनऊ के 9 विकेट गिर चुके हैं।
RCB vs LSG Live: बैक टू बैक झटके लगे
19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ को 2 झटके दिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर जॉर्ज लिंडे को टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर आरसीबी के तेज गेंदबाज ने मोहम्मद शमी को बोल्ड किया।
RCB vs LSG Live: कप्तान ऋषभ पंत आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत रिटायर हर्ट होने के बाद मैदान पर वापस आए। हालांकि, वह ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए। पंत 1 रन ही बना पाए थे कि फिल सॉल्ट ने उनका शानदार कैच लिया। अब जॉर्ज लिंडे मैदान पर आए हैं।
RCB vs LSG Live: बडोनी की पारी का अंत
लखनऊ सुपर जायंट्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। आयुष बडोनी के रूप में टीम को 5वां झटका लगा। तेजी से रन बना रहे बडोनी की पारी पर रसिख सलाम ने ब्रेक लगाया। बडोनी ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। अब कप्तान ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी हो चुकी है।
RCB vs LSG Live: क्रुणाल ने दिलाई दूसरी सफलता
6 नंबर पर उतरे अब्दुल समद का खाता नहीं खुला। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर रजत पाटीदार ने समद का कैच लिया। इसके साथ ही क्रुणाल के 100 विकेट भी पूरे हो गए हैं। अब मुकुल चौधरी की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
RCB vs LSG Live: लखनऊ को लगा तीसरा झटका
लखनऊ का एक छोर संभाले रखे सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श को क्रुणाल पांड्या ने बोल्ड किया। मार्श ने 32 गेंदों का सामना किया और 40 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए। अब आयुष का साथ देने के लिए अब्दुल समद मैदान में आए हैं 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन है।
RCB vs LSG Live: लखनऊ को दूसरा विकेट गिरा
पावरप्ले समाप्त होते ही कप्तान ने जोश हेजलवुड को गेंद थमा दी। वापसी करने वाले हेजलवुड छा गए। उन्होंने पहली गेंद पर ही निकोलस पूरन को बोल्ड किया। पूरन ने 7 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके। अब मार्श का साथ देने के लिए आयुष बडोनी मैदान पर आए हैं।
RCB vs LSG Live: रिटायर हर्ट हुए कप्तान पंत
5वें ओवर में कप्तान ऋषभ पंत रिटायर हर्ट हो गए हैं। वह कुछ तकलीफ में नजर आए। इसके बाद फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। पिछली गेंद पर उनकी कोहनी पर चोट लगी थी और उन्हें दर्द हो रहा है। ऐसे में वह मैदान से बाहर चले गए हैं। अब निकोलस पूरन मैदान पर आ गए हैं।
RCB vs LSG Live: पहला विकेट गिरा
धीमी शुरुआत के बाद लखनऊ का पहला विकेट गिर गया है। एडेन मार्कराम सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्होंने 1 छक्के की मदद से 8 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। रसिख सलाम डार की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने एडेन का कैच लिया। अब कप्तान ऋषभ पंत 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
RCB vs LSG Live: लखनऊ की धीमी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत धीमी रही है। आरसीबी के गेंदबाजों ने शिकंजा कस रखा है। 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 22-0 है। एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श को पावरप्ले के अगले 3 ओवर का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए।
RCB vs LSG Live: इम्पैक्ट प्लेयर
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव।
- लखनऊ सुपर जायंट्स: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव।
RCB vs LSG Live: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
RCB vs LSG Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
बेंगलुरु पहले गेंदबाजी करने जा रही है। ऐसे में विराट कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मौका मिलेगा। उन्हें शुरुआती 11 प्लेयर्स में जगह नहीं दी गई है। पिछले मैच में कोहली कुछ तकलीफ में नजर आए थे। ऐसे में वह सिर्फ बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
RCB vs LSG Live: टॉस अपडेट
आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आरसीबी ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। वहीं लखनऊ ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
RCB vs LSG Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम
फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
RCB vs LSG Live: लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
RCB vs LSG Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का हार्दिक स्वागत है। आईपीएल 2026 में आज गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू हो जाएगा, वहीं टॉस 7 बजे होगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।